चार धाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

देहरादून। चार धाम यात्रा में इस वर्ष आस्था का बड़ा उभार देखने को मिल रहा है। अब तक कुल 2,38,590 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1.24 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।

वहीं बद्रीनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। प्रशासन ने यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार चार धाम यात्रा के तहत शनिवार शाम 7 बजे तक बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, यमुनोत्री धाम और गंगोत्री धाम में कुल 2,38,590 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। शनिवार को चारधाम में 55,998 श्रद्धालु धामों में पहुंचे।

23 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच बद्रीनाथ धाम में 37,884 तीर्थयात्री पहुंचे, जबकि शनिवार को 13,107 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 22 अप्रैल से चार दिनों के भीतर केदारनाथ धाम में 1,24,782 श्रद्धालु पहुंचे, जो चारों धामों में सबसे अधिक है।

स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत ये खबर भी पढ़े : स्वामी वेदविद्यानन्द ने स्वामी चिदानन्द से की भेंट, हुआ स्वागत

शनिवार को यहां 31,160 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में कुल 75,924 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इनमें यमुनोत्री में 38,206 और गंगोत्री में 37,718 श्रद्धालु शामिल हैं। प्रशासन के अनुसार यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

बैंक अफसर,उसकी पत्नी और बहन का हुआ पोस्टमार्टम   लखनऊ। शुक्रवार एसबीआई के बैंक अफसर, उसकी पत्नी और बहन का पोस्टमॉर्टम...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंबेडकरनगर। जिले में वाहनों के पंजीयन के लिए चल रही UP45BB सीरीज पूरी हो जाने के बाद अब नई पंजीयन...
उत्तर प्रदेश 
पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग की 2025 में परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच की...
राष्ट्रीय 
जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेएसएससी-सीजीएल और...
झारखंड 
जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे 105 साल के एक बुजुर्ग कैदी को जेल से रिहा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश

गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

बैंक अफसर,उसकी पत्नी और बहन का हुआ पोस्टमार्टम   लखनऊ। शुक्रवार एसबीआई के बैंक अफसर, उसकी पत्नी और बहन का पोस्टमॉर्टम...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंबेडकरनगर। जिले में वाहनों के पंजीयन के लिए चल रही UP45BB सीरीज पूरी हो जाने के बाद अब नई पंजीयन...
उत्तर प्रदेश 
पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी महिला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप