संभल स्विमिंग पूल में युवक की डुबोकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

उत्तर प्रदेश: संभल जिले में एक स्विमिंग पूल में नहाने गए 18 वर्षीय सोहिल को उसके ही गांव के एक युवक ने पानी में डुबोकर मार डाला. पीपली रहमापुर मिलक निवासी सोहिल की हत्या की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में लाइव कैद हो गई.

घटना का सच तब सामने आया जब पीड़ित परिवार ने सोहिल को तैरना आने की बात सोचकर सीसीटीवी फुटेज ऑनलाइन चेक की. नखासा थाना पुलिस और अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने इस अवैध रूप से संचालित स्विमिंग पूल मामले की जांच शुरू कर दी है.

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत ये खबर भी पढ़े : महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

सोहिल जब स्विमिंग पूल में नहाने गया था, तभी यह वारदात हुई. उसकी मौत की जानकारी तब हुई जब पूल में नहाने कूदे एक दूसरे शख्स के पैरों में सोहिल का शव फंस गया. उसने तुरंत इसकी जानकारी स्विमिंग पूल मालिक सालिम को दी.

इसके बाद शव को बाहर निकालकर परिजनों को सूचित किया गया. परिजन शव लेकर घर आ गए, लेकिन सोहिल को तैरना आता था, इसलिए मौत की वजह जानने के लिए उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो सबके पैरों तले जमीन खिसक गई.

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि आरोपी युवक ने सोहिल को करीब 2 मिनट तक पानी के अंदर डुबोए रखा और उसे बाहर नहीं निकलने दिया. इस दौरान सोहिल खुद को बचाने के लिए पानी के भीतर बुरी तरह छटपटाता रहा, लेकिन आरोपी ने उसे नहीं छोड़ा.

आरोपी वारदात के दौरान लगातार इधर-उधर देखता रहा. हैरानी की बात यह रही कि पूल में कई अन्य लोग भी नहा रहे थे, लेकिन किसी की नजर मदद के लिए उस तरफ नहीं पड़ी और सोहिल ने दम तोड़ दिया.

स्विमिंग पूल मालिक सालिम के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज देखने से यह साफ तौर पर मर्डर का मामला लग रहा है. जानकारी सामने आई है कि मृतक सोहिल का आरोपी लड़के के साथ गांव में पहले कोई झगड़ा भी हुआ था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया.

घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद अब आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

नखासा थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. हालांकि, परिजनों की तरफ से अभी तक पुलिस को कोई शिकायती पत्र या तहरीर नहीं दी गई है और न ही पोस्टमार्टम कराया गया है.

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी कुलदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई होगी, लेकिन पुलिस अपनी तरफ से अवैध रूप से चलाए जा रहे इस स्विमिंग पूल के संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में जुट गई है.

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

भोपाल। मध्य प्रदेश में संचालित पीएम स्वनिधि के अंतर्गत शुरुआती पांच दिनों में 1,575 नवीन पथ-विक्रेताओ को योजना से जोड़ा...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
"स्वनिधि पखवाड़ा" में शुरुआती पांच दिन में 25 करोड़ के 8,377 ऋण वितरित

एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

भोपाल। मध्य प्रदेश राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के अराजपत्रित सेवा (गृह/पुलिस) विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन, प्रयोगशाला सहायक एवं प्रयोगशाला परिचारक...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
एमपी एफएसएल भर्ती-2026 का अंतिम परिणाम घोषित, 97 अभ्यर्थियों का चयन

इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 11...
राष्ट्रीय 
इंडिया बायो एनर्जी टेक एक्सपो में शिरकत करेंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

रायपुर। स्वच्छ ऊर्जा, हरित विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में छत्तीसगढ़ को एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धि प्राप्त...
राष्ट्रीय  छत्तीसगढ़ 
एसएएससीआई 2026-27: सीबीजी नीति पर छत्तीसगढ़ को 50 करोड़ की प्रोत्साहन राशि

उत्तर प्रदेश

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांवड़ यात्रा आस्था, अनुशासन और सामाजिक समरसता का महापर्व है। इसके शांतिपूर्ण और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर जीरो टॉलरेंस की कार्रवाई हो : योगी

मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

लखनऊ। लोनी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने गुरुवार को मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मौलाना साजिद रशीदी की कथित टिप्पणी पर लोनी विधायक ने पुलिस काे दी तहरीर

कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट

देवरिया। जिले में अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और बघौचघाट पुलिस ने...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब के विरुद्ध बड़ा एक्शन: 53 लीटर शराब के साथ चार गिरफ्तार, 200 किलो लहन नष्ट