मुठभेड़ में दो गौ तस्कर गिरफ्तार,दोनो के पैर में लगी गोली
शाहजहांपुर। पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से दो गौ तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने घायल तस्करों को गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मंगलवार को बताया कि रात करीब दो बजे थाना निगोही क्षेत्र में ग्राम इनायतपुर वाले रोड पर पुरानी नहर कोठी के पास पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तस्करों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम ने मोर्चा संभाला और पुलिस की ओर से की गई जबावी कार्यवाही में बरेली निवासी मोहम्मद शानू तथा पीलीभीत निवासी अनीस के पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने घायल तस्करों गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से पुलिस को अवैध हथियार, कारतूस, पशु काटने के औजार और अर्टिगा कार बरामद हुई है।
एसपी ने बताया की बीते 31, मई को तस्करों द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ग्राम चक्रमली में गोवंशीय पशुओ को पिकअप गाड़ी पर लादा जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गौ तस्कर पशुओं की छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस ने सभी गौ वंशीय पशुओं को आजाद कराया और ग्राम प्रधान की निगरानी में गौशाला भेज दिया। पुलिस तब से तस्करी की सुरागरसी में लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्करों ने अपने कुछ साथियों के नाम पुलिस को बताए है। जिनकी गिरफ्तार के प्रयास पुलिस कर रही है। दोनो तस्करी के विरुद्ध कई अपरधिक मामले पहले से दर्ज है।
टिप्पणियां