चोरी किये गये 5 खाली गैस सिलेंडर के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
बस्ती - थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा को शांति एवं क़ानून व्यवस्था के दृष्टिगत देखभाल क्षेत्र हेतु पचपेड़िया रोड पटेल चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर गैस एजेंसियों से गैस सिलेण्डर की चोरी करने के संबंध में पंजीकृत मु०अ०सं०-167/2026 धारा-303(2) BNS से संबंधित दो अभियुक्तों कृष्ण मोहन शुक्ला पुत्र राम प्रगट शुक्ला निवासी हर्दिया बेलाडी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती,कृष्ण मोहन सिंह पुत्र शिव गोविन्द सिंह निवासी संसारपुर थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती को हर्दिया चौराहे से वाल्टरगंज जाने वाले रोड के नाले से लगभग 100 मीटर आगे गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अदद खाली गैस सिलेंडर,एक अदद हीरो पैशन मोटरसाइकिल संख्या-UP51-AE9141 को बरामद किया गया |गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर धारा-317(2) BNS की वृद्धि कर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है |
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।
