जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू वार्ड में विद्युत केबिल खराब होने से तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही
इससे ईएनटी आईसीयू में भर्ती मरीजों, उनके तीमारदारों और स्टाफ को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।  रोगियों के तीमारदार हाथ के पंखे और फट्टे से उन्हें हवा कर राहत देने को मजबूर दिखायी दिये। वहीं, बिजली बाधित होने की बजह से पर्चा काउंटर का काम भी कुछ देर प्रभावित रहा।
मंगलवार को जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू वार्ड में विद्युत केबिल खराब होने से तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति ठप्प रही। जिसके कारण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली गुल होने से आईसीयू में भर्ती मरीजों की परेशानी बढ़ गई। मरीजों के साथ मौजूद तीमारदार हाथ के पंखे और फट्टे से हवा कर उन्हें राहत देने का प्रयास करते नजर आये, वहीं, अस्पताल स्टाफ को भी बिना बिजली के कार्य करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि कुछ मरीज और उनके तीमारदार बरामदे में आकर बैठ गये।
बिजली आपूर्ति बाधित होने का असर अस्पताल के पर्चा काउंटर पर भी देखने को मिला। कुछ समय तक पर्चा बनाने का कार्य प्रभावित रहा। जिससे मरीजों और तीमारदारों को इंतजार करना पड़ा। लाइन में खड़े लोग बार-बार बिजली आने की जानकारी लेते रहे। बाद में विद्युत कर्मचारियों ने केबिल की खराबी दूर कर बिजली आपूर्ति को बहाल किया। जिसके बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं सामान्य हो सकीं।
सीएमएस डा. नवीन जैन ने बताया कि विद्युत केबिल खराब होने के कारण कुछ देर के लिए परेशानी आई थी। लेकिन कुछ देर बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो गई। अटल पार्क में बने भूल- भुलैया और अनाधिकृत दुकानदारों के यहाँ चोरी से जलाई जा रही बिजली के कारण लोड अधिक है। इससे विद्युत केबिल में आये दिन खराबी आती रहती है। इसकी लाइन अलग होने के बाद ही समस्या का समाधान हो सकेगा।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

ग्लासगो।भारतीय भारोत्तोलक हरजिंदर कौर ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को महिलाओं के 69 किलोग्राम भार...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल: हरजिंदर कौर ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

ग्लासगो।भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में इतिहास रचते हुए मंगलवार को पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रमंडल खेल: गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

 12 घंटे में नंदा की चौकी की क्षतिग्रस्त सड़क बहाल

देहरादून: भारी वर्षा के चलते मंगलवार प्रातः लगभग 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक...
उत्तराखंड 
 12 घंटे में नंदा की चौकी की क्षतिग्रस्त सड़क बहाल

मूंग खरीदी पर बढ़ा सियासी दबाव, MP कृषि मंत्री ने शिवराज को लिखा पत्र, दोगुना लक्ष्य तय करने की मांग

भोपाल। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बीच ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग तेज हो...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मूंग खरीदी पर बढ़ा सियासी दबाव, MP कृषि मंत्री ने शिवराज को लिखा पत्र, दोगुना लक्ष्य तय करने की मांग

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
उत्तर प्रदेश 
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली