चार वर्ष की मासूम भांजी के साथ बलात्कार कर हत्या करने वाला 50 हजार का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में थाना टीला मोड़ क्षेत्र में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने वाले कलयुगी मामा को पुलिस ने रविवार की देर रात को हुई एक साहसिक मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है। इसके दो साथी फरार हो गए हैं। इसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम दर्ज था। मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मियों को गोली लगी है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने मौके से तीन तमंचे, कारतूस, व बाइक बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि थाना टीला मोड़ क्षेत्र में 11 अप्रैल को दोपहर लगभग 12 बजे सगे मामा ने अपनी चार साल की भांजी को उसके घर के बाहर से आइसक्रीम दिलवाने का लालच देकर अगवा कर लिया था। आरोपी बच्ची को अपने कमरे पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी बच्ची के शव को कंधे पर लाद कर कमरे से निकला और शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में 80 फुटा रोड पर कचरे के ढेर के पास खड़ी कार के नीचे शव को छिपाकर फरार हो गया था।

अंबेडकरनगर में बसपा की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान ये खबर भी पढ़े : अंबेडकरनगर में बसपा की चुनावी तैयारी तेज, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने का आह्वान

उन्होंने बताया कि एक सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को वहां से बरामद कर लिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। बच्ची के नाजुक अंगों पर भी दरिंदगी के निशान मिले थे। उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों की शिकायत पर सगे मामा जसीम उर्फ छोटू निवासी सिसौली, मुजफ्फरनगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। दो दिन पहले पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर देखा गया है।

पुलिस उपायुक्त अपराध ने बताया कि रविवार देर रात को सूचना मिली की आरोपी भागने की फिराक में है और टीला मोड़ क्षेत्र में ही छिपा है। वह बंथला नहर के पास किसी से मिलने जाने वाला है। इस पर क्राइम ब्रांच, स्वाट टीम और टीला मोड़ थाना पुलिस ने दिल्ली जाने वाले कई रास्तों पर चेकिंग शुरू की। देर रात बंथला नहर वाले रास्ते पर पुलिस को एक बाइक पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस ने बाइक को रुकने का इशारा किया। इस पर बाइक चालक ने बाइक मोड़ ली और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवारों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। इसमें स्वाट टीम के दो मुख्य आरक्षी इकबाल और अमित गोली लगने से घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस की गोली लगने से एक बाइक सवार गिर गया, जबकि दो अन्य बाइक छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल आरोपी को अस्पताल भिजवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक बदमाश की पहचान जसीम उर्फ छोटू के रूप में हुई, जिसने भांजी के साथ दरिंदगी कर उसकी हत्या कर दी थी। दोनों पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फरार दो आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।

आरोपी जसीम पहले भी जेल जा चुका है। उसे मुजफ्फरनगर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ही वह परिवार को छोड़कर भांजी के घर के पास किराये का मकान लेकर रहने लगा था। पुलिस को बच्ची के शव के पास सीरिंज और नशीला दवा मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी था और उसने नशे में ही वारदात को अंजाम दिया था। जसीम की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित