वर्ग केवल प्रशिक्षण का स्थान नहीं, बल्कि साधना स्थली है : क्षेत्र प्रचारक अनिल

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य शुक्रवार को सरस्वती कुंज निरालानगर में दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में क्षेत्र प्रचारक अनिल, वर्ग के सर्वाधिकारी सरदार स्वर्ण सिंह तथा क्षेत्र संघचालक कृष्ण मोहन ने दीप प्रज्वलित कर वर्ग का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक ने कहा कि वर्ग केवल प्रशिक्षण का स्थान नहीं, बल्कि साधना स्थली है और प्रत्येक शिक्षार्थी साधक है। भारतीय परम्परा में साधना हेतु त्याग, समर्पण और कठोरता आवश्यक मानी गई है।

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रान्त—कानपुर, अवध, काशी, गोरक्ष तथा नेपाल से आए 289 शिक्षार्थियों को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र प्रचारक अनिल ने वर्ग के अनुशासन एवं सूचना पालन के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि, संघ शिक्षा वर्ग किसी दबाव में नहीं, बल्कि स्वप्रेरणा से किया जाने वाला साधना का कार्य है। इसलिए वर्ग की प्रत्येक सूचना का अक्षरशः पालन आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि संघ छोटी-छोटी बातों के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य करता है और यही प्रक्रिया समाज परिवर्तन का आधार बनती है। संघ पिछले 100 वर्षों से इसी कार्यपद्धति के माध्यम से राष्ट्र जीवन को सुदृढ़ कर रहा है।

अनिल ने कहा कि स्वयंसेवक को किसी भी कार्यक्रम में विलम्ब से नहीं पहुँचना चाहिए। संघ के अनुशासन की प्रशंसा समाज के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारी भी करते हैं। उन्होंने बताया कि परम पूजनीय सरसंघचालक के प्रवास के दौरान सुरक्षा अधिकारियों ने संघ के अनुशासन की सराहना की थी।

जल संरक्षण और पंच परिवर्तन पर विशेष आग्रह
भीषण गर्मी के बीच शिक्षार्थियों को स्वास्थ्य एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अनिल ने प्रतिदिन पर्याप्त जल सेवन तथा जल के मितव्ययी उपयोग का आग्रह किया। उन्होंने चेताया कि भविष्य का बड़ा संकट जल का होगा। राजस्थान एवं चित्रकूट के उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में लोग दूर-दूर से पानी लाने को विवश हैं। उन्होंने स्वयंसेवकों से पंच परिवर्तन के पालन का भी आह्वान किया।

अपने उद्बोधन में अनिल ने कहा कि सामान्यतः संस्थापक के जाने के बाद संगठन की कार्यपद्धति कमजोर पड़ जाती है, किन्तु संघ की छठी पीढ़ी आज भी उसी सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य कर रही है। उपेक्षा और उपहास के लंबे दौर के बाद भी संघ निरंतर विस्तार और प्रभाव के साथ समाज जीवन में सक्रिय है।

अंत में उन्होंने शिक्षार्थियों से वर्ग में अधिकतम सीखने, अनुशासनपूर्वक रहने तथा समाज जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हेतु स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर वर्ग कार्यवाह देवेन्द्र अस्थाना, वर्ग पालक मिथिलेश नारायण एवं सह वर्ग कार्यवाह रास बिहारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील