डिप्टी सीएम ने ‘जनता दर्शन’ में सुनी समस्याएं,अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

लाभार्थियों को तत्काल अनुमन्य सुविधा से लाभान्वित किया जाए

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने सरकारी आवास, 7 कालिदास मार्ग पर आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, बुजुर्ग, युवा, किसान और दिव्यांगजन अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-04-27 at 3.38.48 PM (1)

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग ये खबर भी पढ़े : ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों से दूरभाष पर वार्ता

उपमुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दिशा-निर्देश जारी किए, जिसमें मुख्य रूप से :-•

विकास कार्य: नाली, खड़ंजा और पेयजल (पानी) की आपूर्ति।
• प्रशासनिक मामले: राजस्व संबंधी विवाद और पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतें।
• आवास योजनाएं: प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ में आ रही बाधाएं।
• आर्थिक सहायता: गंभीर बीमारियों के इलाज और अन्य व्यक्तिगत जरूरतों के लिए आर्थिक मदद।
जनसमस्याओं की गंभीरता को देखते हुए उपमुख्यमंत्री ने मौके से ही विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस कप्तानों से दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित के कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

• जिलाधिकारी: फतेहपुर, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर, अम्बेडकर नगर और लखीमपुर खीरी।
• पुलिस प्रशासन: पुलिस आयुक्त (वाराणसी), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (आजमगढ़, उन्नाव, रामपुर, कन्नौज)।
• नगर निकाय एवं अन्य: नगर आयुक्त (प्रयागराज), जनरल मैनेजर (इफको), जीएम (एनसीआर) और बेसिक शिक्षा अधिकारी (मिर्जापुर)

जनता दर्शन के दौरान कुशीनगर निवासी दिव्यांग राम आसरे यादव ने आवास की समस्या उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मौर्य ने उन्हें ढांढस बंधाया और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास प्रदान करने के लिए पूर्ण मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राम आसरे के मामले में तत्काल कार्रवाई कर उन्हें लाभान्वित किया जाए।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर