स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के खिलाफ सपा का हल्ला बोल: भारी बिल और तकनीकी खामियों पर घेरा

ज्ञापन के बाद सरकार झुकी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन

  • गाजियाबाद में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जनता की परेशानी को बताया ‘आर्थिक लूट’, सरकार ने अनिवार्यता खत्म कर पोस्टपेड व्यवस्था बहाल करने का लिया फैसला

गाजियाबाद। जनपद में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर बढ़ते विवाद के बीच दो दिन पूर्व समाजवादी पार्टी (सपा) ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर सरकार और बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिलाध्यक्ष फैसल हुसैन एडवोकेट और महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव एडवोकेट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आम जनता के साथ मिलकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटरों के जरिए आम उपभोक्ताओं पर 'आर्थिक बोझ' डाला जा रहा है। उनका कहना था कि पुराने मीटरों की तुलना में इन मीटरों की रीडिंग तेज है, जिससे बिजली बिल दोगुने-तिगुने तक बढ़ रहे हैं।

बिजनौर में भारी व खनन वाहनों पर प्रतिबंध लागू, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की पहल ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में भारी व खनन वाहनों पर प्रतिबंध लागू, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की पहल

जनता की जेब पर ‘सीधी मार’ का आरोप

सिसैया की टीम ने जीता गौरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल। ये खबर भी पढ़े : सिसैया की टीम ने जीता गौरिया क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल।

सपा नेताओं ने कहा कि रिचार्ज होने के बावजूद तकनीकी खराबियों के चलते बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे गरीब, किसान और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है।

संविदा कर्मियों के लिए  आठ घंटे से अधिक की ड्यूटी न ली जाए : संघर्ष समिति  ये खबर भी पढ़े : संविदा कर्मियों के लिए आठ घंटे से अधिक की ड्यूटी न ली जाए : संघर्ष समिति

आरोप यह भी लगाया गया कि बिना उपभोक्ताओं की सहमति के पुराने मीटर हटाकर नए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, और विरोध करने पर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है। मोदीनगर, निवाड़ी और शहर के कई इलाकों में महिलाओं समेत स्थानीय नागरिकों के सड़कों पर उतरने को सपा ने 'जनआक्रोश' का संकेत बताया।

  • सपा की प्रमुख मांगें
  • प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने पर तत्काल रोक
  • पहले से लगे मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर बहाल करना

स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही 'आर्थिक लूट' पर रोक, सपा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

राजनीतिक दबाव के बीच सरकार का बड़ा फैसला

तेज होते विरोध और तकनीकी खामियों के आरोपों के बीच राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म करने का निर्णय लिया है। अब सभी बिजली कनेक्शन दोबारा पोस्टपेड मोड में चलाए जाएंगे।

इस फैसले को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसे 'जनता की जीत और सरकार की हार' करार दिया, जबकि सपा कार्यकर्ताओं ने इसे अपने आंदोलन का परिणाम बताया।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता

प्रदर्शन में पार्टी के कई पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और विभिन्न प्रकोष्ठों के नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में स्मार्ट मीटर व्यवस्था का विरोध किया।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर गाजियाबाद से उठा विरोध अब प्रदेशव्यापी मुद्दा बन चुका है। सरकार के फैसले ने फिलहाल विवाद को थामने की कोशिश जरूर की है, लेकिन बिजली व्यवस्था में पारदर्शिता और भरोसे की बहाली अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

 आज का राशिफल 19 जून 2026: आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आने वाला है

मेष   दिन कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आएगी। नौकरीपेशा वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
 आज का राशिफल 19 जून 2026: आज का दिन नई संभावनाएं लेकर आने वाला है

ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

रॉटरडैम । भारतीय पुरुष हॉकी टीम के डिफेंडर और ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल...
खेल 
ड्रैगफ्लिक विशेषज्ञ जुगराज सिंह ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय मैच, हॉकी इंडिया ने दी बधाई

भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि दुनिया में अब भागीदारी व्यापार पर नहीं बल्कि विश्वास...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भारत विश्व में विश्वसनीय सहयोगी के तौर पर उभर रहा : प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात की तर्ज पर मध्य प्रदेश (राजधानी क्षेत्र भोपाल) में...
मध्य प्रदेश 
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा

अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की “जीरो टॉलरेंस” नीति अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर...
मध्य प्रदेश 
अवैध गतिविधियों, राजस्व अपवंचन और नियमों के उल्लंघन पर कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ.यादव

उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

फिरोजाबाद, सुहागनगरी में लगभग 1 सफ्ताह से ऑटो व ई रिक्शा चालकों द्वारा किराया में बृद्धि कर सवारियों को लूटा...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद में किसके आदेश पर ई रिक्शा व ऑटो चालकों ने बढ़ाया किराया

हज से लौटने पर किया गया स्वागत

   बदायूं। शहर के मोहल्ला फरशोरी टोला निवासी सुहैल फरशोरी अपनी पत्नी के साथ 3 मई को हज की पवित्र यात्रा...
उत्तर प्रदेश 
हज से लौटने पर किया गया स्वागत

डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस

एलडीए ने सिंचाई विभाग की जमीन बताकर अवैध घोषित किया
उत्तर प्रदेश 
डालीबाग योजना पर विवाद, मुख्तार की जमीन पर बने घरों को एलडीए का नोटिस