रनिंग और टिकट चेकिंग स्टाफ को लखनऊ व नई दिल्ली में रनिंग रूम तक कैब सुविधा मिलेगी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल प्रशासन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (नरमू) के बीच चल रही स्थाई वार्ता तंत्र (पीएनएम) बैठक के दूसरे दिन शनिवार को अहम फैसले हुए। करीब 165 मामलों पर चर्चा के बीच 33 प्रमुख मुद्दों पर त्वरित सहमति बन गई। बैठक में सबसे बड़ा फैसला रनिंग स्टाफ और टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए लखनऊ व नई दिल्ली रनिंग रूम तक कैब सुविधा देने पर हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने संगठन द्वारा पहले दिन उठाए गए 145 में से कई अहम बिंदुओं पर जवाब देते हुए शेष पर सोमवार तक लिखित जवाब देने की बात कही। बैठक में 1 मई 2026 से रनिंग कैडर के नए लिंक लागू करने और ओवरटाइम का भुगतान सीएमएस के जरिये हर माह करने पर सहमति बनी। सभी कर्मचारियों से आठ घंटे ड्यूटी कराने और इसके लिए जॉब एनालिसिस कराने का निर्णय भी लिया गया। कर्मचारियों की सुविधा से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले भी हुए। सभी स्टेशनों व कार्यालयों में शौचालय, महिला चेंजिंग रूम, साफ-सफाई और कॉलोनियों के रखरखाव के निर्देश दिए गए।

लखनऊ विश्वविद्यालय में पड़ा कूड़ा-कबाड़ साफ़ करो: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ये खबर भी पढ़े : लखनऊ विश्वविद्यालय में पड़ा कूड़ा-कबाड़ साफ़ करो: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

पीएनएम बैठक में बताया गया कि गेटमैनों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग, बिजली-पानी व टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। विद्युत विभाग समेत अन्य कर्मचारियों को सेफ्टी शूज, यूनिफॉर्म, गल्ब्स और पानी की बोतलें उपलब्ध कराने के लिए इंडेंट जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए हेल्थ यूनिटों में डॉक्टरों की तैनाती, पैथोलॉजी जांच और सीटी-एमआरआई जैसी सुविधाओं के लिए लैब इंपैनल करने का फैसला हुआ।

बैठक में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से केंद्रीय उपाध्यक्ष एमपी चौबे, मंडल मंत्री राजेश चौबे, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, सहायक मंडल मंत्री सुहेल खालिद, मंजू बिष्ट, नरेंद्र त्यागी, दीपक यादव और नफीस खान समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

लखनऊ। भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति...
उत्तर प्रदेश 
सुरसाधक किशोर चतुर्वेदी के भजनों से गूंजा कलामंडपम प्रेक्षागृह

पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

संत कबीर नगर, यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, प्रभावी एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक ने दो पहिया इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के प्रभावी मार्गदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक/सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी  सुशील कुमार...
उत्तर प्रदेश 
सीसीटीएनएस रैंकिंग (माह जून-2026) में संतकबीरनगर पुलिस ने प्रदेश में प्राप्त किया प्रथम स्थान

फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

लखनऊ। विश्व फेफड़ा कैंसर दिवस के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ,केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञों ने...
उत्तर प्रदेश 
फेफड़ों के कैंसर के इलाज में मानसिक स्वास्थ्य भी है जरूरी : डा0 सूर्यकान्त

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान को मिली गति

लखनऊ। स्टेप परियोजना के विस्तार से जनपद में टीबी उन्मूलन अभियान को नई गति मिलेगी। ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य विभाग, अन्य...