औरैया जनपद के ग्राम असेवा में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर रामलीला का आयोजन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम असेवा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन शनिवार को भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल हुए। रामलीला मंचन के दौरान धार्मिक वातावरण से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

रामलीला के कलाकार जनपद जालौन से विशेष रूप से आमंत्रित किए गए थे। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ देखा। कार्यक्रम में विशेष रूप से मिथिला में भगवान राम और माता सीता के विवाह के उपरांत धनुष भंग प्रसंग का प्रभावशाली मंचन किया गया। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ जालौन जनपद स्थित करण खेड़ा मंदिर के महंत लला महाराज ने फीता काटकर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने युवाओं से भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का आह्वान किया।

रामलीला के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं के बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की थी। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए ऐसे धार्मिक आयोजनों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह सेंगर, शकर सिंह सेंगर, अरुण सेंगर,पप्पू सेंगर, बिमल सेंगर, मुरादगंज से पधारे सर्वेश सविता, ओमकार शर्मा, रामपुर के प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा असेवटा, बबाइन, कथौली, सेंगनपुर तथा आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

-

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में नोएडा के थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के बिजली पैनल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शॉर्ट सर्किट के चलते नोएडा की सोसाइटी में लगी आग

सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के शुभारंभ अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो : योगी

लेक्सस ES 350h ने भारत में रखा कदम, इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लोग है दीवाने

कीमत 66.10 लाख रुपये से शुरू लग्जरी कार खरीदने वालों के लिए जापानी ऑटो कंपनी लेक्सस ने भारत में अपनी...
टेक-मित्र 
लेक्सस ES 350h ने भारत में रखा कदम, इसके स्मार्ट टेक्नोलॉजी और फीचर्स के लोग है दीवाने

गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

नोएडा। गाजियाबाद के रिपब्लिक क्रॉसिंग सोसाइटी में रहने वाले पति-पत्नी ने आपस में हुए झगड़े के बाद बीती रात को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजियाबाद में झगड़े के बाद पति-पत्नी ने खाया जहर, अस्पताल में मौत

नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जनपद में नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव के गली नंबर -2 में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा PG अग्निकांड: दो मौतों के बाद संचालक गिरफ्तार, फरार केयरटेकर की तलाश तेज

उत्तर प्रदेश