निगोहा लूटकांड में पुलिस की जांच तेज ,सीसीटीवी से मिले सुराग

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊनिगोहा क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रहे एक युवक से हुई लूटपाट के मामले में पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस को कुछ अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घटना रविवार के सुबह की है। जब मोहनलालगंज स्थित एलजी वेयरहाउस से ड्यूटी कर लौट रहे कर्मचारी अजीत सिंह को लालपुर दखिना टावर के पास तीन बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने अजीत सिंह के साथ मारपीट की और उनकी बाइक, मोबाइल फोन तथा नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक को खाई में धकेल दिया था। घायल अजीत सिंह किसी तरह टोल प्लाजा पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, मोहनलालगंज एसीपी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर निगोहा पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हैं।
 
पुलिस ने लालपुर दखिना से लेकर टोल प्लाजा और रायबरेली सीमा तक लगे सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। इन फुटेज में कुछ संदिग्ध बाइक सवारों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया है। पीड़ित अजीत सिंह ने पुलिस को बताया था कि बदमाशों की बाइक की नंबर प्लेट पर 'यूपी 33 ए' लिखा हुआ था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस रायबरेली जनपद में भी लगातार दबिश दे रही है।
 
एक पुलिस टीम रायबरेली क्षेत्र में रहकर स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटा रही है। निगोहा थाना प्रभारी अनुज तिवारी ने जानकारी दी कि पुलिस घटना के खुलासे के लिए तकनीकी साक्ष्यों के साथ-साथ स्थानीय इनपुट भी एकत्र कर रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जल्द ही पूरी घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

उन्नाव। औरास के यूपीएस रामपुर गढ़ौवा में संकुल बैठक को विभागीय एजेंडे के साथ बाल नेतृत्व और शैक्षिक नवाचारों से...
बाल संसद ने संभाली संकुल बैठक की कमान, छठवीं की अंकिता की ‘मन की बात’ ने जीता दिल

मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने 1, अगस्त से अपने विभिन्न...
कारोबार 
मारुति सुजुकी ने फिर बढ़ाए कारों के दाम, 1 अगस्त से 30 हजार रुपये तक होगी महंगी

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

उन्नाव। उत्तर प्रदेश शासन ने पशुपालन विभाग के अपर निदेशक ग्रेड-2, प्रयागराज मंडल डॉ. अनिल कुमार को गंभीर आरोपों के...
शासन का बड़ा एक्शन: पशुपालन विभाग के अपर निदेशक डॉ. अनिल कुमार निलंबित

दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

अजमेर। नई दिल्ली में छात्रों पर कथित बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं...
राजस्थान 
दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में अजमेर कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला फूंका

उत्तर प्रदेश

स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना में तैनात जूनियर इंजीनियर (जेई) सुनील कुमार के खिलाफ रिश्वत...
उत्तर प्रदेश 
स्मार्ट सिटी के जेई पर रिश्वत व डिजिटल अरेस्ट का केस, जांच में मिल चुकी थी क्लीनचिट

फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित गांव जानकीपुर में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता की...
उत्तर प्रदेश 
फर्रुखाबाद: विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप

राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

कौशाम्बी। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कौशाम्बी कांग्रेस ने...
उत्तर प्रदेश 
राहुल-प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का ऐलान, कल बुधवार को मंझनपुर में प्रदर्शन; बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लखनऊ होंगे रवाना

एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में दिबियापुर थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव में मंगलवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एक ही दिन उजड़ गया पूरा परिवार: मां की मौत के सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बेटे हुए अनाथ