पीडीए के लोगों से भाजपा सरकार में हो रहा खराब व्यवहार : अखिलेश यादव

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। हम समाजवादी लोग, पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) हिंदुस्तानियत पर खतरे को लेकर एकजुट हैं। हम लोग संघर्ष से पीछे हटने वाले नहीं है। हमारे लोगों के साथ बहुत खराब व्यवहार हो रहा है और यह सब सरकार के इशारे पर किया जा रहा है। इसमें सरकार के लोग शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग शामिल हैं। यह आरोप समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लगाए। वे राजधानी लखनऊ में पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि हम पीडीए समाज के लोगों के साथ खड़े हों, उनको न्याय दिलाएं। किसानों को लेकर एक बार फिर सपा अध्यक्ष ने हिमायत की और कहा कि हमने सबसे बड़ा फैसला लिया है। अक्सर ये देखते हैं कि उत्तर प्रदेश का किसान अपने भुगतान के लिए परेशान रहता है। खासकर गन्ना किसान। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 24 घंटे के अंदर किसानों के गन्ने का भुगतान कराने का इंतजाम किया जाएगा। इस व्यव्यस्था को कैसे लागू करेंगे, वो भी तय कर लिया गया है।

चीनी की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध :डीएम ये खबर भी पढ़े : चीनी की किल्लत की अफवाहों पर न दें ध्यान, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध :डीएम

भाजपा सरकार में महिला अपराध बढ़ें

सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है लगातार महिलाओं और बेटियों के खिलाफ घटनाएं बढ़ी हैं और इसलिए बढ़ी हैं कि मुख्यमंत्री यहां पर रुकते ही नहीं है। उनके साथ ही सब (प्रशासन) कहीं चले जाते हैं। आखिरकार जो सरकार दावा करती थी महिला सुरक्षा की, वो क्यों खोखली साबित हो रही है?

उन्होंने इस दौरान गाजीपुर जनपद में नाबालिग लड़की की मौत के मामले पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब है और कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पार्टी की ओर से पीड़ित के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही।

भाजपा नहीं देना चाहती महिलाओं काे आरक्षण

अखिलेश यादव ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाले भाजपा के दावे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आरक्षण देने का बिल संसद में पहले ही हो चुका है। भाजपा सरकार उसे तत्काल लागू करें, इसमें मोदी सरकार खुद देरी क्यों कर रही है? उनकी देरी से साफ है कि भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी

मौसम एजेंसी ने कहा कि सुनामी का कोई खतरा नहीं
अंतर्राष्ट्रीय 
पूर्वी जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, राजधानी टोक्यो में लगे झटके, पहले बरसा पानी

दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसा पानी, 25 राज्यों को चेतावनी

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों के कुछ हिस्सों में मानसून फिर पूरी रफ्तार से सक्रिय है। इससे मैदानी इलाकों...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बरसा पानी, 25 राज्यों को चेतावनी

अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी

तेहरान/वाशिंगटन। होर्मुज जलडमरूमध्य पर वर्चस्व को लेकर अमेरिका और ईरान के खिलाफ छिड़ा युद्ध अब और आक्रामक होने वाला है।...
अंतर्राष्ट्रीय 
अमेरिका की अब ईरान के खिलाफ आर्थिक युद्ध की तैयारी

मप्र पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान

भोपाल। किसी मासूम बच्चे का घर से बिछड़ जाना केवल एक परिवार के लिए चिंता और पीड़ा का विषय नहीं,...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मप्र पुलिस की संवेदनशील पहल से लौटी मासूमों की मुस्कान

1800 केएम  लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन को मंजूरी

एलपीजी पाइपलाइन : देश में LPG की सप्लाई व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया...
कारोबार 
1800 केएम  लंबी नई एलपीजी पाइपलाइन को मंजूरी

उत्तर प्रदेश

जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

निर्धारित मानक से अधिक ध्वनि में डीजे का संचालन न हो=एस पी 
उत्तर प्रदेश 
जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित

बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात

शाहजहांपुर। जनपद की प्रसिद्ध शिव भोले की बारात शनिवार रात महानगर में बड़े धूमधाम से निकाली हिंदू सत्संग भवन से...
उत्तर प्रदेश 
बड़े धूमधाम से निकाली गई शिव भोले की बारात

आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा

शाहजहांपुर। साहित्यिक संस्था इदराक एवं नज़र मेमोरियल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शायर आफ़ताब आलम कामिल वारसी (अलीगढ़) के सम्मान...
उत्तर प्रदेश 
आफ़ताब कामिल वारसी के सम्मान में हुआ मुशायरा