90 बार पेपर लीक हो चुका, बीजेपी सरकार न बनाये शतक: कांग्रेस

पेपर लीक विरोध में कांग्रेस के यूथ विंग, महिला मोर्चा व सेवा दल टीम ने निकाला मशाल जुलूस

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से निकालकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ जा रहे थे

लखनऊ। यूपी कांग्रेस की टीम ने रविवार को आये दिन पेपर लीक होने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस के यूथ विंग, महिला मोर्चा और सेवा दल के पदाधिकारियों ने मशाल जुलूस निकाला। पार्टी कार्यालय से जुलूस शुरू हुआ। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके उन्हें रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और साफ तौर पर प्रधान के इस्तीफे की मांग की। 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार-बार पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने से छात्र मानसिक रूप से परेशान हो चुके हैं। हालांकि कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहले से ही अलर्ट हो गई। कांग्रेस मुख्यालय के तीनों रास्तों पर बड़ी संख्या में लोकल पुलिस के अलावा पीएसी के जवान पहले से ही तैनात किए गए। कार्यकतार्ओं को रोकने के लिए ट्रिपल लेयर बैरिकेडिंग लगाई गई। प्रदर्शनकारी जैसे ही पार्टी मुख्यालय से निकले, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में नोकझोंक हुई। 

रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर ये खबर भी पढ़े : रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से निकालकर मुख्यमंत्री आवास की तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे।  प्रदर्शन कारियों की अगुवाईकर रहे पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने मीडिया से कहा कि पेपर लीक के खिलाफ हम लोग आज मशाल जुलूस निकल रहे हैं।

हम लोगों को बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया है। जिस तरह से महंगाई में पेट्रोल, डीजल और तमाम चीजों का शतक बन चुका है, इस तरह से अब पेपर लीक में यह सरकार शतक ना बनाएं, क्योंकि अब तक 90 बार पेपर लीक हो चुका है, जोकि सेंचुरी तक पहुंचाने के कगार पर है। तमाम व्यवस्थाओं के बाद भी यह सरकार पेपर लीक नहीं रोक पाती है। सरकार नौजवानों और विपक्ष को विरोध प्रदर्शन करने से रोकती है। 

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लोकसभा के बाद राज्यसभा से पास हुआ बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधयेक

वित्त मंत्री ने राज्यसभा में बताया, डिजिटल बैंकिंग के अनुरूप बनाया जा रहा कानून नई दिल्ली। राज्यसभा ने बैंकर्स बुक्स...
राष्ट्रीय 
लोकसभा के बाद राज्यसभा से पास हुआ बैंकर्स बुक्स एविडेंस विधयेक

हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

- एसबीआई की हिन्दी वेबसाइट पर एआई अनुवाद को लेकर घमासान, राजभाषा नियमों पर बहस
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

राजा बलि और रावण से जुड़ी है मान्यता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस सप्ताह जारी होगी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सोमवार को कहा कि यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस...
राष्ट्रीय 
यूजीसी-नेट जून 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी इस सप्ताह जारी होगी

उत्तर प्रदेश

हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

- एसबीआई की हिन्दी वेबसाइट पर एआई अनुवाद को लेकर घमासान, राजभाषा नियमों पर बहस
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हिन्दी वेबसाइट पर ‘जिम्मेदारी नहीं’ लिखकर घिरा एसबीआई

रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

राजा बलि और रावण से जुड़ी है मान्यता
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रावण के वंशज ने की थी पूजा, तब से बना त्रिसरा देव शिव मंदिर

झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 झारखंड छात्रों के बीच कब जाएंगे राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

महिला सिपाही ने जहर खाकर की आत्महत्या

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला सिपाही ने जहर खाकर की आत्महत्या