नगर निगम कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा,हंगामा

जोनल अधिकारी पर दबाव बनाने का आरोप

नगर निगम कर्मचारी को पड़ा दिल का दौरा,हंगामा

  • नौकरी से निकालने की धमकी देकर जबरन नाली साफ करवाई

लखनऊ। नगर निगम कर्मचारी को काम के दौरान दिल का दौरा पड़ गया। आरोप है कि जोनल अधिकारी ने कर्मचारी को गाली दी। नौकरी से निकालने की धमकी देकर जबरन नाली साफ करवाई। नौकरी जाने के सदमे से कर्मचारी को हार्ट अटैक आया। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसकी सूचना बुधवार दोपहर जब सफाई कर्मचारियों को हुई तो उन्होंने नगर निगम मुख्यालय पर हंगामा कर दिया। जोनल अधिकारी मनोज यादव के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जोनल अधिकारी को हटाने की मांग भी की।

लखनऊ सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष ज्ञान चंद भारती ने बताया कि जोन-6 के जोनल अधिकारी मनोज कुमार यादव ने सहादतगंज वार्ड का निरीक्षण किया। इसमें इंजीनियरिंग विभाग के तहत आने वाले नाले के पास एक कूड़े का ढेर पाया गया। इस पर बीट इंचार्ज रोहित धानुक (विभागीय संविदा सफाई कर्मचारी) और कार्यदायी संस्था के माध्यम से काम कर रहे ताजुद्दीन और अन्य कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि रोहित धानुक के साथ धक्का-मुक्की करते हुए जातिसूचक गालियां दी गई। इसके बाद जबरन नाली की सफाई करवाई। 

आरोप है कि रोहित धानुक को नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। साथी कर्मचारियों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर भर्ती न लिए जाने के कारण लॉरी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर कुछ आराम मिलने के बाद उनको घर भेज दिया गया। रोहित की घर पहुंच कर फिर से तबीयत बिगड़ गई। फिर उनको रंजना मिश्रा अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद से तबीयत खराब बनी हुई है। कर्मचारियों ने मांग की कि जोनल अधिकारी मनोज यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर तबादला किया जाए। कर्मचारी के उपचार में आ रहे खर्च जोनल अधिकारी उठाएं। 

सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जोनल अधिकारी पहले भी कई कर्मचारियों से अभद्रता और गाली गलौज कर चुके हैं। कर्मचारियों ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि रोहित धानुक हाथ जोड़ कर, कान पकड़कर माफी मांगी। फिर भी उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा- कल तक अगर अधिकार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो पूरी तरह कार्य बहिष्कार करेंगे।

जोनल अधिकारी मनोज यादव ने कहा है कि पांच दिनों से गंदगी एक ही जगह पर पड़ी थी। त्योहार का दिन होने के बावजूद उसको उठाने में लापरवाही बरती जा रही थी। सफाई का काम अगर सफाई कर्मचारी नहीं करेगा तो कौन करेगा। जोन में 20 सफाई कर्मचारी बढ़ाए गए हैं। बावजूद इसके यह स्थिति बनी हुई थी। आरोप लगाने वाला व्यक्ति सफाई कर्मी की पोस्ट पर काम कर रहा है।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

अहमदाबाद विमान हादसा, 241 की मौत, 81 से अधिक शव बरामद, प्रधानमंत्री मोदी आज कर सकते हैं दौरा अहमदाबाद विमान हादसा, 241 की मौत, 81 से अधिक शव बरामद, प्रधानमंत्री मोदी आज कर सकते हैं दौरा
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कल दोपहर बाद हुए हृदय विदारक विमान हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की...
मध्‍य प्रदेश में 15-16 जून को भारी बारिश की चेतावनी, मानसून देगा दस्‍तक, आज 12 जिलों में लू का अलर्ट#Draft: Add Your Title
आज पीएमएफएमई योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला 
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्ट अटैक
नगरीय क्षेत्रों में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिये कार्यशाला आज
डब्ल्यूटीसी फाइनल 2025 में जीत को लेकर आत्मविश्वास से भरा है दक्षिण अफ्रीका
डब्ल्यूटीसी फाइनल में गेंदबाज़ों का दबदबा, टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहतरीन विज्ञापन: पैट कमिंस