मां और बेटी की हथौड़े से सिर कूचकर हत्या

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

गोरखपुर : पूरा मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के गीता वाटिका घोसीपुर का है.मां-बेटी की हत्या की वजह की जांच पुलिस अभी कर रही है. असल वजह अभी भी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस प्रॉपर्टी विवाद, किराएदारी और पड़ोसी से विवाद जैसे एंगल पर जांच कर रही है. वहीं, इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. 48 घंटे बाद भी 'कातिलों' का सुराग नहीं लग सका है.मां और बेटी के सिर पर हथौड़े के चोट के निशान तो मिले ही हैं, साथ में शरीर पर अन्य चोट के निशान भी पाए गए हैं. दोनों शव एक घर के अलग-अलग कमरे में मिले हैं. माना जा रहा है कि कातिल को घर के अंदर की जानकारी बहुत अच्छी तरह से थी. दोनों मां-बेटी इस मकान में अकेले रहा करती थीं. हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम और बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए.

आपको बता दें की मां और बेटी गोरखपुर के ही पीपीगंज के निवासी थे. शांति देवी के पति का करीब 30 साल पहले निधन हो चुका था. वह अपने पति की मौत के बाद अपने दोनों बेटियों के साथ शाहपुर घोसीपुर में रहने लगी थी. शांति देवी ने अपनी बड़ी बेटी की शादी जौनपुर में कर दी थी और इस वक्त उनकी बड़ी बेटी सुशीला लखनऊ में रहती हैं. जबकि, छोटी बेटी विमला ने शादी नहीं की थी. वह घर के नजदीक रमा फर्नीचर में सेल्सगर्ल का काम कर रही थी. सरल स्वभाव की वजह से अपने आसपास के लोगों में उसकी छवि बहुत अच्छी थी.

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय ये खबर भी पढ़े : खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

फिलहाल, 75 वर्षीय शांति देवी और उनकी बेटी विमला की हत्या के मामले में पुलिस किराएदारों और संपत्ति विवाद को जांच की मुख्य वजह मान रही है. गौरतलब है कि मृतका के पति रामप्रवेश की दो पत्नियां थीं; पहली पत्नी (मृतक शांति देवी) नीचे रहती थी, जबकि दूसरी पत्नी की बेटियों (खुशबू और डाली) ने अपना हिस्सा 45 लाख में एक प्रॉपर्टी डीलर को एग्रीमेंट कर बेच दिया था और वे लखनऊ चली गईं.प्रॉपर्टी डीलर अब शांति देवी और विमला से मकान खाली कराना चाहता था, जिसके कारण विवाद चल रहा था. पुलिस अब प्रॉपर्टी डीलर को मुख्य संदिग्ध मानकर उसकी तलाश कर रही है. घटनास्थल पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला, लेकिन पुलिस का खोजी कुत्ता घर से गली के बाहर निकला, जिससे हत्यारे के पैदल भागने का अंदेशा है. कुत्ता ई-रिक्शा और पेट्रोल पंप तक भी गया. पुलिस ई-रिक्शा चालक सहित कई लोगों से पूछताछ कर रही है.

आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश ये खबर भी पढ़े : आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

बिजनौर में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, 21 को नेहरू स्टेडियम में मुख्य आयोजन ये खबर भी पढ़े : बिजनौर में 15 से 21 जून तक मनाया जाएगा योग सप्ताह, 21 को नेहरू स्टेडियम में मुख्य आयोजन

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

अपना दल एस प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने किया स्थानान्तरण, सतर्कता विभाग से जांच की मांगबस्ती - अपना...
उत्तर प्रदेश 
विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

सुपौल। जिले के त्रिवेणीगंज-जदिया मुख्य मार्ग स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-327ई पर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक 65...
बिहार 
 तेज रफ्तार वाहन का कहर, सड़क पार कर रही वृद्ध महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा

शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

सीवान। जिले मे बड़हरिया थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में हुए शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण...
बिहार 
शहजाद अली हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, एक और नामजद आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ससुराल से मायके लिवा कर आ रहे भाई ने रास्ते में...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

उत्तर प्रदेश

विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

अपना दल एस प्रदेश सचिव संजय सिंह पगार ने किया स्थानान्तरण, सतर्कता विभाग से जांच की मांगबस्ती - अपना...
उत्तर प्रदेश 
विभाग और व्यवस्था पर भारी पड़ रहा है लोक निर्माण विभाग कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी

फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में शनिवार को ससुराल से मायके लिवा कर आ रहे भाई ने रास्ते में...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने बहन की हत्या कर कुएं में फेंका शव...

कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जाैनपुर जिले की पुलिस ने शनिवार को एक कंपनी के नाम पर लोगों को झांसा देकर...
उत्तर प्रदेश 
कंपनी के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 2.5 करोड़ की धोखाधड़ी का खुलासा