मारपीट कर मोबाइल तालाब में फेंका, इटौंजा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
लखनऊ । राजधानी के इटौंजा थाना क्षेत्र में मारपीट और धमकी देने के मामले में लखनऊ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, ग्राम जमखनवां निवासी महेश प्रसाद ने 10 अप्रैल 2026 को थाना इटौंजा में तहरीर दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षीगण ने उनके और उनके भाई लवकुश के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उनका मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया।शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिलने पर मामले में और धाराएं भी बढ़ाई गईं।
ये खबर भी पढ़े : सरकार ने दी बदायूं से लखनऊ सीधी ट्रेन की सौगात, केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ इटौंजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—विश्राम (उम्र करीब 50 वर्ष), पंचम (उम्र करीब 59 वर्ष)। दोनों निवासी ग्राम शिवपुरी, थाना बीकेटी, को इटौंजा हाईवे के पास से गिरफ्तार किया।जांच में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने विवाद के दौरान वादी और उसके भाई के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और मोबाइल छीनकर तालाब में फेंक दिया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
