विश्व रेडक्रॉस दिवस पर गाजियाबाद में सेवा और मानवता का संदेश

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी, जरूरतमंदों तक पारदर्शी सहायता पहुंचाने पर जोर

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

  • मानव बंधुत्व' थीम के साथ नवगठित कार्यकारिणी ने सेवा कार्यों को नई दिशा देने का लिया संकल्प

गाजियाबाद। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, गाजियाबाद शाखा की नवगठित कार्यकारिणी समिति द्वारा विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर एक गरिमामयी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने की। इस अवसर पर नव नियुक्त सभापति डॉ. अंजुल अग्रवाल, सचिव डॉ. किरण गर्ग, डिप्टी सीएमओ सहित कार्यकारिणी समिति के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक जॉन हेनरी ड्यूनेंट के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष 08 मई को जॉन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस के अवसर पर विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम 'मानव बंधुत्व' निर्धारित की गई, जिसके माध्यम से सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। इस दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सचिव डॉ. किरण गर्ग एवं सभापति डॉ. अंजुल अग्रवाल को रेडक्रॉस की नई कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल ये खबर भी पढ़े : नल लगा देने से नहीं चलेगा काम, घर तक पानी पहुंचाना होगा:अनुप्रिया पटेल

WhatsApp Image 2026-05-08 at 16.55.07

उन्होंने कहा कि समाज में अनेक ऐसे लोग हैं जो जरूरतमंदों की सहायता करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही माध्यम और वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंच नहीं मिल पाती। ऐसे में रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस को अपने सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन में यह विश्वास स्थापित करना होगा कि संस्था को प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जरूरतमंदों एवं आपात परिस्थितियों में किया जाता है।

रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सामाजिक संगठनों, सक्षम संस्थाओं और नागरिकों से रेडक्रॉस को मजबूत बनाने हेतु आगे आने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित कार्यकारिणी समिति गाजियाबाद में रेडक्रॉस की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में रेडक्रॉस गाजियाबाद शाखा की ब्रांड एंबेसडर डॉ. ऋचा सूद, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बालिगा, शील वर्मा, तुषार जैन, पूनम शर्मा, धर्मवीर गुप्ता, विनोद कुमार, मेजर डॉ. प्राची गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ली शपथ
उत्तर प्रदेश 
 लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी का अधिष्ठापन समारोह संपन्न

आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रसाद चौबे बोले- आरक्षण जाति नहीं, आर्थिक और सामाजिक जरूरत के आधार पर हो, आंदोलन को बताया...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आरक्षण रिफॉर्म को लेकर 21 अगस्त को दिल्ली में आंदोलन

दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

रितिक श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर संवाददाता 
उत्तर प्रदेश 
दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए 20-21 अगस्त को निःशुल्क शिविर

कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

दुद्धी, सोनभद्र। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कनहर नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया...
उत्तर प्रदेश 
कनहर बांध के खुले 13 फाटक, पानी की फुहार देखने उमड़ी भारी भीड़य सुरक्षा इंतजाम नदारद

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बीजपुर, सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोती गांव में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में...