विश्वकर्मा एकीकरण अभियान को लेकर हुई बैठक 

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। विश्वकर्मा एकीकरण अभियान के लखनऊ व कानपुर मंडल की एक बैठक सोमवार को अभियान प्रमुख जेएन विश्वकर्मा के आवास पर हुई। जिसमें लखनऊ और कानपुर मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किया गया और शाल व अभियान का मेडल और अभियान की कैप पहना कर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर अभियान प्रमुख जेएन विश्वकर्मा ने बताया कि हमारा लक्ष्य विश्वकर्मा समाज की सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराना है। इसी उद्देश्य को लेकर नौ जून 2002 को यह अभियान शुरू किया गया था। पिछले चौबीस वर्षों में हम अभी कुछ कदम ही आगे बढ़ सके हैं। लेकिन मेरा विश्वास है कि हम रहें न रहें यह अभियान एक दिन निश्चित ही विश्वकर्मा समाज की सत्ता में भागीदारी का मार्ग प्रशस्त करेगा। इस अभियान को आगे बढ़ाने का दायित्व अब हमारे सभी स्वयं सेवकों का है।
अभियान के केंद्रीय संचालक ई रामनरेश शर्मा ने अभियान के लक्ष्य और उद्देश्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब प्रत्येक तीन माह के अंतराल से दो दो मंडलों की संयुक्त बैठक होगी और उसमें अभियान की प्रगति की समीक्षा की जायेगी। अभियान के प्रदेश प्रभारी नरेश पांचाल ने कहा कि अभियान के माध्यम से विश्वकर्मा समाज को सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए प्रदेश में विश्वकर्मा कल्याण आयोग के गठन को लेकर विगत दो वर्षों से क‌ई बार मां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांग पत्र दिए गए। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

सेवा का कोई ऑफ-सीजन नहीं, परमार्थ निकेतन में 365 दिन भंडारा: चिदानन्द

ऋषिकेश। भारतीय सनातन परंपरा में सेवा को साधना, करुणा और आत्मशुद्धि का मार्ग है। जब किसी भूखे के हाथ में...
उत्तराखंड 
सेवा का कोई ऑफ-सीजन नहीं, परमार्थ निकेतन में 365 दिन भंडारा: चिदानन्द

ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर एवं गाजियाबाद और हरियाणा के फरीदाबाद स्थित 9 ठिकानों पर...
राष्ट्रीय 
फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का बड़ा एक्शन, अब तक 3.6 करोड़ कैश जब्त

उत्तर प्रदेश

ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
ई-रिक्शा और मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर

गांव में भरा गंगा का पानी, प्रशासन बचाव में लगा  फर्रुखाबाद। गंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान...
उत्तर प्रदेश 
गंगा नदी के उफान में 100 ग्राम सभाएं घिरीं, छतों पर रहने को मजबूर