प्रतीक यादव की मौत से उठे कई सवाल, किचन में पड़े मिले थे अचेत, रात में नौकर से मांगा था पानी

अंतिम घंटों में क्या हुआ? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ । प्रतीक यादव के अचानक निधन ने राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। समाजवादी परिवार से जुड़े प्रतीक यादव की मौत को लेकर अब उनके अंतिम घंटों की कई अहम जानकारियां सामने आ रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मेडिकल हिस्ट्री और घटनास्थल की परिस्थितियों ने पूरे मामले को और चर्चा में ला दिया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात से ही प्रतीक यादव की तबीयत बिगड़ने लगी थी। उस समय वह विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर मौजूद थे, जबकि उनकी पत्नी अपर्णा यादव असम में एक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं। बताया जा रहा है कि रात में प्रतीक ने नौकर से पानी मांगा था। इसके कुछ समय बाद वह घर के किचन में अचेत अवस्था में पड़े मिले।घटना की जानकारी मिलते ही घर के स्टाफ ने सिविल अस्पताल को सूचना दी। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन प्रतीक के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीडीओ का निर्देश: नियमों का पालन करें इकाइयां, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई ये खबर भी पढ़े : सीडीओ का निर्देश: नियमों का पालन करें इकाइयां, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हृदय गति रुकना और फेफड़ों में खून का थक्का जमना बताया गया है। डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि उन्होंने कोई संदिग्ध पदार्थ लिया था या नहीं।सूत्रों के मुताबिक, प्रतीक यादव हायपरटेंशन और डीप वेन थ्रोम्बोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। मेंदाता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 29 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत होने पर वह अस्पताल पहुंचे थे, जहां जांच में खून का थक्का बनने और दिल से जुड़ी समस्या की पुष्टि हुई थी।

पोस्टमार्टम में उनके शरीर पर छह चोटों के निशान भी मिले हैं, जिन्हें करीब सात से दस दिन पुराना बताया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार ये चोटें गंभीर नहीं थीं और परिवार की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है।बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव फिटनेस को लेकर बेहद सजग थे और गोमतीनगर में उनका बड़ा जिम भी था। सोशल मीडिया पर उनके वर्कआउट वीडियो अक्सर वायरल होते रहते थे। इसके अलावा वह पशु प्रेमी भी थे और पत्नी अपर्णा यादव के साथ कान्हा उपवन में जानवरों की देखभाल के लिए जाते थे।

इस साल जनवरी में प्रतीक यादव की निजी जिंदगी भी चर्चा में आई थी, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर भावनात्मक तनाव और पारिवारिक मतभेदों को लेकर कुछ पोस्ट साझा किए थे। हालांकि बाद में परिवार की ओर से सबकुछ सामान्य होने की बात कही गई और सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने का दावा भी किया गया।मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस व्यवसाय में सक्रिय थे। अपने पीछे वह पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनकी अचानक मौत ने परिवार, समर्थकों और परिचितों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के घायल कर्मियों के परिवार वालों ने शुक्रवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर 20...
राष्ट्रीय 
सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों ने बताई आपबीती

राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

नई दिल्ली। संसद में मानसून सत्र के 12वें दिन शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने अयोध्या राम मंदिर में...
राष्ट्रीय 
राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, पप्पू यादव पुजारी बनकर बैठे

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कांग्रेस के...
राष्ट्रीय 
राहुल गांधी के प्रस्तावित तमिलनाडु दौरे से सियासी गलियारों में हलचल

उत्तर प्रदेश

देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

महिलाओं ने फेंके ईंट-पत्थर, जिससे मची अफरा-तफरी  देवरिया। जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के लवकनी गांव में डॉ. भीमराव...
उत्तर प्रदेश 
देवरिया में अंबेडकर प्रतिमा हटाने पर मचा बवाल, पुलिस पर पथराव; 7 कर्मचारी घायल

बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

बदायूं। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के दौरान संभावित रूट डायवर्जन और शिक्षकों के आवागमन में होने वाली असुविधा को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बदायूं: श्रावण मास के प्रत्येक शनिवार और सोमवार को कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद

उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित

फिरोजाबाद, सुमित कुमार चौहान जिला कृषि अधिकारी द्वारा तहसील सिरसागंज क्षेत्र अंतर्गत  उर्वरक की दुकानों का सघन  निरीक्षण किया गया...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरकों की दुकानों का निरीक्षण कर दिये 05 बिक्रेताओं को नोटिस, 03 लाइसेंस निलम्बित