मड़ियांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 13.95 लाख की नकली करेंसी के साथ तीन गिरफ्तार

500 और 100 रुपए के जाली नोट बरामद

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। मंगलवार मड़ियांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली करेंसी बदलने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 13.95 लाख रुपए के 500 और 100 रुपए के जाली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

डीसीपी नार्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया सोमवार को पुलिस प्रधान मैरिज लॉन चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि घैला पुल के पहले दाहिनी ओर खाली मैदान में बने टीन शेड के पास 3 युवक नकली नोटों के साथ किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।

शादी कराने का दबाव बनाने टावर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा ये खबर भी पढ़े : शादी कराने का दबाव बनाने टावर पर चढ़ा प्रेमी, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा

पूछताछ में आरोपितों ने अपनी पहचान आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन निवासी आलोक सिंह (21), मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुबारक पट्टी वनकट निवासी सोनू गोंड उर्फ गोलू (25) और सिधारी थाना क्षेत्र के सारगढ़ निवासी वृजेश विश्वकर्मा (35) के रूप में बताई। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 500 रुपए के 1402 और 100 रुपए के 6946 जाली नोट बरामद हुए। कुल 13 लाख 95 हजार 600 नकली करेंसी बरामद हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश ये खबर भी पढ़े : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक अपराधों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी आलोक सिंह और ब्रजेश बैंक में लोन दिलवाने का काम करते थे। सोनू चाय की दुकान चलाता था। पूछताछ में सामने आया तीनों आजमगढ़ के रहने वाले मंजीत नाम के व्यक्ति से नकली नोट लेते थे। जिसे अलग-अलग जगह पर खपाते थे। एक लाख के बदले 3 लाख नकली करेंसी देते थे।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रदद होना लोकतंत्र की हत्या- प्रमोद तिवारी ये खबर भी पढ़े : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रदद होना लोकतंत्र की हत्या- प्रमोद तिवारी

आरोपी लखनऊ में करेंसी किसको देने आए थे, पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी अब तक कितनी नकली करेंसी बाजार में खपा चुके हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों के पास से बरामद नोटों के पेपर क्वालिटी में काफी अंतर है, हालांकि इसको कोई एक्सपर्ट ही पकड़ पाएगा। आम आदमी इसे असली नोट समझकर इस्तेमाल करता है। इसके ऊपर लगने वाली मैटेलिक पट्टी भी अलग से उभरी हुई दिखती है। पुलिस अब इसको फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नई दिल्ली। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के कथित समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल के चार आरोपियों को दिल्ली पुलिस...
राष्ट्रीय 
आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक गुरुवार को राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित की...
राष्ट्रीय 
नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक कल, समन्वय बढ़ाने पर होगी चर्चा

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 32,679 सिपाही नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित तीन दिवसीय लिखित...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल संपन्न, अंतिम दिन 75.94 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय में बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 77वें रेगुलर रिक्रूटमेंट (2023-24 बैच) के यूपी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजीपी राजीव कृष्ण ने आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारियों को दिए सफल पुलिसिंग के मंत्र, बोले- "आप नौकरी नहीं, सेवा में हैं"

एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

लखनऊ। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अवैध निर्माण के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सुपरवाइजर...
उत्तर प्रदेश 
एलडीए की सख्त कार्रवाई: कृष्णा नगर में अवैध निर्माण में सांठगांठ पर सुपरवाइजर निलंबित

सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मऊ जिले के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन्स स्कूल के...
उत्तर प्रदेश 
सीबीएसई टॉपर को लैपटॉप देकर अखिलेश यादव ने किया सम्मानित