लखनऊ: आफत बनी बारिश, एक लाख लोग प्रभावित
जगह-जगह जलभराव, धंसने लगी सड़कें, बढ़ रहा गोमती का जलस्तर, बाढ़ की आशंका
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बीते कई दिनों से हो रही बारिश अब आफत बनी गयी है। शहर की करीब एक लाख आबादी प्रभावित है। आम से लेकर खास तक की कालोानियों में जलभराव हो रहा है। शहर में जगह जगह सड़कें भी धसने लगी है जो जानलेवा बनती जा रही है। नााले सीवर के साथ ही गोमती नदी में पानी ऊफना रहा है। निचले इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। पीने का पानी एवं विधुत आपूर्ति के साथ ही जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।
तकरीबन एक सप्ताह की बारिश ने नगर निगम के सफाई अभियान एवं जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर का वीआई इलाका मालएवन्यू, एयरपोर्ट मांर्ग ताज होटल मवैया, केकेसी पुल के नीचे जलभराव से डायवर्जन किया गया है। इसी तरह एलडीए एवं आवास विकास की कालोनियां आशियाना, जानकी पुरम, इंदिरा नगर, गोमती नगर, तकरोही, फजुल्लागंज, केशव नगर, कल्याणपुर, इस्माइलगंज, पुराने लखनऊ के कई मोहल्लों में जलभराव की समस्या बरकरार है। कुछ स्थानों पर बारिश का पानी निकलने में घंटो लग जाते है तो कुछ स्थानों पर स्थायी तौर पर जलभराव हो गया है। इससे जलापूति एवं बिजली की सप्लाई भी बाधित हो रही है। इसके अलावा शहर के अधिकांश नाले एवं कुछ स्थानों पर सीवर ऊफना रहा है। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी भर जा रहा है। नगर निगम हर वर्ष नालों की सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश में पूरी व्यवस्था की वास्तविकता सामने आ जाती है।
बीते कई दिनों से रूक रूक कर हो रही बारिश से अब सड़कें धसना शुरु हो गयी है। आईटी चौराहे के पास मंगलवार को मुख्य सड़क धस गयी जिसमें गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया। इसी तरह विकास नगर, ईस्माइलगंज, सुरेन्द्र नगर, तखवा , कुर्सी रोड पर भी सडकें धस गयी है। कालोनियों की सड़कें भी जर्जर हो रही है। वहीं जलभराव एवं बारिश से शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गयी है। वहीं जलभराव से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। अस्पतालों में सर्दी बुखार के रोागियों की संख्या बढ़ गयी है। स्वाइन फ्लू के मरीजों की भी तादाद बढ़ रही है अस्पतालों में मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। लखनऊ में बीते दस साल का बारिश रिकॉर्ड इस बार टूट गया। की गई। बीते दो माह में लखनऊ में 535.5 मिलीमीटर बरसात हो चुकी है। जबकि सामान्य बारिश का औसत 523.9 मिलीमीटर है।
सूचना पर पहुंच रही टीम
अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव ने बताया कि जहां कहीं भी जलभराव की सूचना मिलती है वहां टीम पहुंच कर राहत कार्य आरंभ कर देती है। कुछ स्थानों पर लगातार पंप से पानी निकाला जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल निकासी कार्य की निगरानी की जा रही है। सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि शहर के कई निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रहने से लोगों की समस्याएं बढ़ती जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है।
