कॉलेज कैंपस में शुरू हुई थी प्रेम कहानी, आज यादों में रह गए प्रतीक यादव

अपर्णा के लिए 10 साल इंतजार करते रहे प्रतीक, फिर रचाई थी धूमधाम से शादी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

पहली मुलाकात से शादी तक, चर्चा में रही प्रतीक यादव और अपर्णा की प्रेम कहानी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री Aparna Yadav के पति Prateek Yadav का बुधवार को लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया। वह महज 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनकी मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। डॉक्टरों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक वजह सामने आएगी।

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा ये खबर भी पढ़े : यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बताया जा रहा है कि प्रतीक यादव कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हाल ही में उनका इलाज मेदांता अस्पताल में भी हुआ था। इस दौरान Akhilesh Yadav ने भी अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना था। तबीयत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, लेकिन बुधवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।

मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे प्रतीक

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के पुत्र थे। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बनाए रखी और अपनी अलग पहचान बनाई। वह फिटनेस और बिजनेस सेक्टर में सक्रिय थे तथा लखनऊ में फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे।उनकी पत्नी अपर्णा यादव वर्तमान में भाजपा से जुड़ी हुई हैं और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। अपर्णा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उनके पिता अरविंद सिंह वरिष्ठ पत्रकार रहे हैं।

कॉलेज के दिनों में शुरू हुई थी प्रेम कहानी

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही। दोनों की पहली मुलाकात वर्ष 2001 में हुई थी, जब दोनों हाईस्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और करीब दस वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों ने 4 दिसंबर 2011 को सैफई में भव्य समारोह के बीच विवाह किया था।इस हाई-प्रोफाइल शादी में राजनीति, फिल्म और उद्योग जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद भी अपर्णा यादव ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और मैनचेस्टर से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की। दोनों की दो बेटियां हैं।

रिश्तों में तनाव की चर्चाएं भी रहीं

बीते कुछ महीनों से प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्तों में तनाव और तलाक की अटकलों की खबरें भी सामने आती रही थीं। हालांकि बाद में प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को मजबूत बताते हुए इन चर्चाओं पर विराम लगाने की कोशिश की थी।राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें अक्सर सुर्खियों में रहती थीं। हाल ही में दोनों परिवार के साथ विदेश यात्रा पर भी गए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन से यादव परिवार को बड़ा झटका लगा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और कई राजनीतिक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, प्रतीक स्वभाव से बेहद शांत, फिटनेस प्रेमी और निजी जीवन जीने वाले व्यक्ति थे।उनके निधन के बाद लखनऊ स्थित आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

कम उम्र में शुरू करने पर घट सकती है मासिक निवेश की जरूरत
राष्ट्रीय  कारोबार  राज्य 
30 साल की उम्र में 5 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाना है? जानें हर महीने कितनी SIP करनी होगी

घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हरियाणा: हरियाणा के नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चित्तौड़ा गांव में शनिवार दोपहर एक...
राष्ट्रीय  हरियाणा 
घरेलू विवाद के बाद दंपति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के अवसर पर माताओं, बहनों और बेटियों को विशेष उपहार देते...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम योगी का बड़ा तोहफा

बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

चिल्लूपार (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में बड़हलगंज-गोरखपुर फोरलेन पर शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे चौतीसा नहर के पास अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश 
बड़हलगंज फोरलेन पर हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत

एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा

विवाद के बाद युवक को रिसर्च डिवीजन से बाहर निकाला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
एएमयू कैंपस में शराब के नशे में युवक-युवती का हंगामा, छात्रों ने पुलिस को सौंपा