तय समय में विद्यालयों को निपुण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी- रवीश मिश्र’

शिक्षकों ने बनाई निपुण विद्यालय बनाने की रणनीति

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - हर्रैया ब्लॉक के न्याय पंचायत कीर्ति दौलतपुर में मंगलवार को शिक्षक संकुल की बैठक गणित एआरपी रवीश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एआरपी ने कहा कि विभाग द्वारा मार्च 2026 तक शत प्रतिशत विद्यालयों को निपुण बनाने का लक्ष्य रखा गया है। दिए गए लक्ष्य के अनुसार तय समय में विद्यालयों को निपुण बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिसमें शिक्षक, शिक्षामित्र और अभिभावक सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है। कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रत्येक छात्र भाषा और गणित में दक्ष हो जाए, इसके लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। शिक्षक संकुल रामरक्षा, वीरेन्द्र कुमार, प्रमोद ओझा, प्रदीप गुप्ता और राघवेन्द्र ने शिक्षकों को बैठक एजेंडा को विस्तार से बताया। जिसमें पिछली बैठक के मुख्य बिंदुओं की समीक्षा, चार दिसम्बर से होने वाले असेसमेंट की चर्चा, डायरी, संदर्शिका, कार्य पुस्तिका, ट्रैकर को अद्यतन किए जाने पर चर्चा, निपुण भारत के अंतर्गत भाषा एवं गणित विषय की प्रगति, निपुण विद्यालय आकलन की प्रभावी कार्य योजना, बच्चों के नियमित उपस्थिति हेतु कार्ययोजना, रोचक एवं अभिनव शिक्षण सामग्री पर चर्चा, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय पर चर्चा, टीएलएम ग्रांट के उपयोग, स्मार्ट क्लास आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग आदि बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में डॉ श्री नारायन मिश्र, ओम प्रकाश, शिव प्रकाश पाण्डेय, हरिश्चंद्र पाण्डेय, राजकुमार, पुष्पा देवी, रजनीश शर्मा, विनीत विक्रम बौद्ध, केशव प्रसाद, राम पाल, चंद्रिका प्रसाद, विनोद यादव, चंद्रशेखर, लवकुश चौधरी, सत्य नारायण, वंशीधर, उदय शंकर पाण्डेय, वीरेंद्र बहादुर, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

कानपुर । इनकम टैक्स एक्ट-2025 में धर्मार्थ एवं धार्मिक संस्थाओं के लिए लागू किए गए नए प्रावधानों की जानकारी कर...
उत्तर प्रदेश 
इनकम टैक्स एक्ट-2025 की सही समझ से संस्थाएं बेहतर अनुपालन कर सकेंगी : नितिन ओमर

सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

नई दिल्ली। केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
राष्ट्रीय 
सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बोले मोदी, महिला सशक्तिकरण से बदला देश का विकास परिदृश्य

एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

कौशाम्बी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) काशी प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग मिर्जापुर में सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। तीन दिवसीय...
उत्तर प्रदेश 
एबीवीपी में संगठनात्मक फेरबदल, सुशील सोनकर बने जिला संयोजक

बाल श्रम निषेध दिवस पर स्वामी चिदानन्द का संदेश, हर बच्चे को मिले शिक्षा और अधिकार

शिक्षा, संस्कार और सम्मानजनक अवसर प्रत्येक बच्चे का जन्मसिद्ध अधिकार: स्वामी चिदानन्द
उत्तराखंड 