जौनपुर में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जौनपुर। जौनपुर में खेतासराय थाना अंतर्गत बादशाही के पास शुक्रवार की रात 9 बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे एक दूल्हे को गोली मार दी। शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे पर सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना के बाद गंभीर रूप से जख्मी दूल्हे को खेतासराय स्थित हबीब हॉस्पिटल ले गए। यहां उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां दूल्हे ने दम तोड़ दिया।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी राम लखन बिन्द ने अपने बेटे आजाद बिन्द की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहाअंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिन्द की पुत्री सोनी के साथ तय की थी। पिछले एक सप्ताह से वैवाहिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी होने के बाद आज निर्धारित समय के अनुसार बारात खेतासराय के लिए निकली।

कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : कूटरचित दस्तावेज से फर्जी रजिस्ट्री कराने वाले एक पुरुष और एक महिला गिरफ्तार

पुलिस का कहना है कि दूल्हे की गाड़ी अपने घर से जैसे ही वैवाहिक रस्म पूरी करने को खेतासराय थाना क्षेत्र के लिए निकली। शाहगंज जौनपुर नेशनल हाईवे पर पहले से इंतजार कर रहे अपाची बाइक सवार नकाबपोश तीन कुख्यात अपराधियों ने दूल्हे की गाड़ी को रुकवा कर ताबड़तोड़ तीन फायर किया। एक गोली दूल्हे के पेट में लगी, दूसरी गोली उसके मुंह में लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पूरे इलाके में जबरदस्त दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही खेतासराय थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय पांडेय, खुटहन थाना प्रभारी रामाश्रय राय व शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। दूल्हे को गंभीर हालत में खेतासराय के हबीब हॉस्पिटल में ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह अपर पुलिस अधीक्षक शहर आयुश श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। उधर, जमदहा गांव स्थित बीबीपुर जहां बारात जानी थी। घटना के बाद से लड़की वाले पक्ष के घर पर बज रहा डीजे साउंड बंद हो गया। दुल्हन के रूप में सजी बिटिया के सभी अरमान अधूरे रह गए। विवाह की पूरी रस्म वहीं रुक गई है।इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने दूरभाष पर बताया कि घटना स्थल पर पहुंची टीम मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही घटना क्रम का खुलासा किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसर लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत और आत्मविश्वास का अच्छा परिणाम मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 8 जुलाई 2026: जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

नई दिल्ली। भारत के फोल्डेबल फोन मार्केट में कई कंपनियां आई और गईं, लेकिन सैमसंग और कुछ हद तक वीवो...
टेक-मित्र 
Motorola के पहले फोल्डेबल फोन का रिव्यू: शिद्दत से बनी एक कंप्लीट डिवाइस

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

प्रधानमंत्री मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिन्तांग अदिपुर्ना' से नवाजा
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया संग रणनीतिक साझेदारी को नई रफ्तार, रक्षा समेत कई अहम मुद्दा पर समझौता

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

उत्तर प्रदेश

आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

लखनऊ: यूपी का मौसम 8 जुलाई 2025: उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी देखने को मिल रही है।...
उत्तर प्रदेश 
आज का मौसम, 8 जुलाई: दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद-गुरुग्राम तक सुहाना रहेगा मौसम

सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

लखनऊ। 07 जुलाई 2026 को श्री काशी विश्वनाथ धाम स्थित सभागार (बोर्ड रूम) मे आगामी श्रावण मास -2026 के दृष्टिगत...
उत्तर प्रदेश 
सावन में बाबा विश्वनाथ के दर्शन होंगे सुगम, काशी विश्वनाथ धाम में सुरक्षा व सुविधाओं पर मंथन

मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

लखनऊ। संघर्ष समिति ने कहा कि उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन एवं अन्य ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों, विशेषकर निम्न वेतनभोगी कर्मचारियों...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री के फैसले का स्वागत, संविदा कर्मियों के लिए भी भत्ते बढ़ाने की मांग

सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता

सरोजनीनगर, लखनऊ। बंधवा तालाब की सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में एक...
उत्तर प्रदेश 
सरकारी जमीन को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुई पत्रकार से मारपीट और अभद्रता