20 लाख के 96 मोबाइल बरामद, हजरतगंज पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान
लखनऊ। कमिश्नरेट के जोन-मध्य स्थित थाना हजरतगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 96 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (मध्य) के पर्यवेक्षण और उच्च अधिकारियों के निर्देशन में हजरतगंज थाना की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से खोए मोबाइलों को ट्रेस किया। विभिन्न स्थानों पर लोकेशन मिलने के बाद टीम ने लगातार प्रयास कर सभी मोबाइल रिकवर किए।
बरामद मोबाइलों को विधिवत थाने मंगवाकर संबंधित स्वामियों को बुलाया गया और उन्हें सुपुर्द किया गया। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।मोबाइल मिलने के बाद सभी स्वामियों ने हजरतगंज पुलिस और साइबर टीम की जमकर प्रशंसा की। इस कार्रवाई से लखनऊ पुलिस की कार्यशैली और भरोसा दोनों मजबूत हुआ है।यह कार्रवाई दिखाती है कि अगर समय रहते शिकायत दर्ज कराई जाए, तो तकनीक और पुलिस की मदद से खोई हुई संपत्ति भी वापस मिल सकती है।
क्या है खास
कुल बरामद मोबाइल: 96
अनुमानित कीमत: ₹20 लाख
तकनीक: CEIR पोर्टल का उपयोग
कार्रवाई: साइबर हेल्पडेस्क की सक्रियता
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
