बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों व केंद्र व्यवस्थापकों को दिए दिशा-निर्देश

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के जनपद में आगामी 31 मई को आयोजित होने वाली बीएड प्रवेश परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया। इसी क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ड्यूटी मजिस्ट्रेटों एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा एवं परीक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनाती हाे। प्रत्येक केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और सशस्त्र आरक्षियों की ड्यूटी सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के दौरान केंद्रों के 500 मीटर दायरे में ध्वनि विस्तारक यंत्र, फोटोस्टेट दुकान, साइबर कैफे एवं पीसीओ बंद रखने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा। साथ ही यूपी-112 की गाड़ियों को परीक्षा केंद्रों के आसपास तैनात रखने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास एंबुलेंस एवं चिकित्सा टीम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं जिला नोडल समन्वयक को 28 मई से 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षार्थियों के बैग, मोबाइल व अन्य सामान प्रवेश द्वार पर सुरक्षित रखवाने की व्यवस्था की जाए। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए प्रत्येक केंद्र पर अलग अस्थायी कक्ष बनाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, विभिन्न उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक माया राम सहित अन्य अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

रांची। भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन...
झारखंड 
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भक्तों में उत्साह, राज्यपाल और सीएम ने दी शुभकामनाएं

'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को उनके...
राष्ट्रीय 
'हर नागरिक का जीवन अनमोल है', सोनम वांगचुक की रोजाना मेडिकल मॉनिटरिंग के निर्देश: दिल्ली हाईकोर्ट

'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

रोजाना सरकारी डॉक्टरों की ओर से सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य की हो जांच: उच्च न्यायालय नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय...
राष्ट्रीय 
'हर इंसान की जिंदगी है कीमती': सोनम वांगचुक की सेहत पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता