चकबंदी से सुरक्षित हो रही ग्राम सभा की जमीन, ग्रामीणों के सहयोग से सुलझ रही आपसी रंजिश

Published By Sanjay srivastava
On
Sanjay srivastava Picture

सहजनवा से सूरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट । सहजनवा ब्लॉक के ग्राम सभा भीमापार में चकबंदी का कार्य तेजी से जारी है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे इस अभियान में राजस्व विभाग की टीम गांव में मौजूद रहकर भूमि संबंधी मामलों का निस्तारण कर रही है। ग्रामीणों के सहयोग से पुराने भूमि विवादों को सुलझाने में मदद मिल रही है।
राजस्व विभाग की टीम मंगलवार को भी भीमापार में सक्रिय रही। इस दौरान लेखपाल अजय यादव, कानूनगो नेबू लाल गुप्ता और एसीओ उमाशंकर राव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों की देखरेख में चक मार्ग, ग्राम सभा की जमीन और विवादित भूमि का चिन्हांकन किया जा रहा है।
कानूनगो नेबू लाल गुप्ता ने बताया कि गांव में चकबंदी का कार्य 27 अप्रैल से शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सहमति और सहयोग से यह कार्य शांतिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहा है। सरकार के निर्देशानुसार जहां-जहां चक मार्ग निकले हुए हैं, उन्हें चिह्नित किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त, ग्राम सभा की जमीनों को भी चिह्नित कर सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि भविष्य में सरकारी योजनाओं के लिए उनका उचित उपयोग सुनिश्चित हो सके। कानूनगो ने यह भी बताया कि जमीन को लेकर वर्षों से चले आ रहे विवादों को आपसी समझौते और बातचीत के माध्यम से सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।
ग्रामीणों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया है और वे काफी उत्साहित हैं।
ग्रामीण बबलू शुक्ला, राहुल शुक्ला और अरुणेश शुक्ला ने भी चकबंदी के लाभों पर प्रकाश डाला। उनका मानना है कि इससे सरकारी भूमि सुरक्षित होगी और गांव में विकास योजनाओं को लागू करने में आसानी होगी। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस प्रक्रिया से पुराने विवाद समाप्त होंगे और गांव में सौहार्द का माहौल मजबूत होगा।

लेखक के बारे में

Sanjay srivastava Picture

पत्रकारिता में 33 वर्षों का अनुभव रखने वाले संजय श्रीवास्तव वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के गोरखपुर ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग के साथ वह निरंतर समाचार कवरेज करते हैं।

नवीनतम

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व साथ-साथ चलें तो समाज में विलक्षण परिवर्तन सम्भव: चिदानन्द सरस्वती
उत्तराखंड 