मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 से 30 सितम्बर तक करें आवेदन

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने जनपद की समस्त इच्छुक एवं पात्र ग्राम पंचायतों से मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार योजना में प्रतिभाग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि पंचायतीराज विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पहली बार ग्राम पंचायतों में उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री 10 विशेष पुरस्कार’ प्रदान किए जाएंगे। प्रत्येक श्रेणी में चयनित ग्राम पंचायत को 50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए ग्राम पंचायतों का चयन उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर किया जाएगा। योजना के अन्तर्गत 10 श्रेणियों में ग्राम पंचायतें प्रतिभाग कर सकती हैं। इनमें घर-घर कचरा एकत्र करने वाली ग्राम पंचायत, तरल अपशिष्ट (लिक्विड वेस्ट) प्रबंधन करने वाली ग्राम पंचायत, स्वयं की आय (ओएसआर) सृजित करने वाली ग्राम पंचायत, प्लास्टिक मुक्त एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन करने वाली ग्राम पंचायत, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राम पंचायत, पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता संवर्धन करने वाली ग्राम पंचायत, ‘मेरा तालाब मेरी योजना’ में श्रेष्ठ कार्य करने वाली ग्राम पंचायत, महिला नेतृत्व एवं सहभागिता में उत्कृष्ट ग्राम पंचायत, आधार केन्द्रों के माध्यम से सेवाएं प्रदान करने वाली ग्राम पंचायत तथा सर्वाधिक जैविक कृषि करने वाली ग्राम पंचायत शामिल हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पुरस्कार के लिए पात्र ग्राम पंचायतें 15 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक ग्राम पंचायतें निर्धारित वेबसाइट https://mawards.upprd.in  के माध्यम से आवेदन करें।

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

भागलपुर। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले में बाढ़ की स्थिति बेहद भयावह हो चुकी है। गुरुवार...
राष्ट्रीय  बिहार 
भागलपुर: बाढ़ के पानी में बचाने की कोशिश बनी काल, पांच की मौत

जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

सिरसा। सिरसा जिला जेल में बंदियों और कर्मचारियों के बीच झगड़ा हो गया। कहासुनी और धक्का-मुक्की के बीच एक कर्मचारी...
हरियाणा 
जेल में बंदियों और कर्मचारियों में झगड़ा, छह के खिलाफ केस दर्ज

बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

रांची। प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने लोकभवन के पास नागा बाबा खटाल के समक्ष गुरुवार को बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों...
झारखंड 
बालाघाट में 30 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग

घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पूर्वी सिंहभूम। घाटशिला के अमाइनगर पुलिया के पास सड़क हादसे में पांच वर्षीय बच्ची और उसके पिता की मौत के...
झारखंड 
घाटशिला हादसे में पिता-पुत्री की मौत, सड़क पर आक्रोश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

उत्तर प्रदेश

पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

लखनऊ। प्रदेश सरकार शिक्षा में तकनीक के इस्तेमाल को  विस्तार दे रही है। इसी क्रम में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोर 

दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लखनऊ। राजधानी के इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के सामने स्थित अखंड आर्यवर्त आर्य त्रिदंडी महासभा के कार्यालय में दिव्या गोस्वामी मामले को...
उत्तर प्रदेश 
दिव्या गोस्वामी मामले में FIR दर्ज 

लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

लखनऊ। कोविड काल में नगर प्रतिकार भत्ता, सहित कई भत्तों को रोक देने तथा महंगाई भत्ते की चार किस्ते बहाल...
उत्तर प्रदेश 
लम्बित प्रकरण पर सार्थक निर्णय की सौगात दे सरकार:वीपी मिश्र

केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद

—  विनोद निषाद की कल चाकुओं से हत्या कर देने का मामला
उत्तर प्रदेश 
केजीएमयू पहुंचे मंत्री डॉ संजय निषाद