बैंक के डारमेट खातों से लाखों का गबन करने वाला पूर्व कैशियर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के खातों से लाखों रुपये के गबन मामले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बैंक का पूर्व क्लर्क और कैशियर था, जिसने ग्राहकों के डारमेट खातों से रकम ट्रांसफर कर धोखाधड़ी को अंजाम दिया था।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2021 में बैंक ऑफ बड़ौदा हीवेट रोड शाखा के मुख्य प्रबंधक शिवशंकर मित्रा ने कैसरबाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि बैंक शाखा से फर्जी तरीके से करीब 8 लाख 89 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना ये खबर भी पढ़े : एसपी दीपक भूकर ने 04 नवीन डायल-112 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुकदमे का वांछित आरोपी गोल्डी श्रेष्ठ केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पिछले गेट के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गोल्डी श्रेष्ठ निवासी अलीगंज, लखनऊ के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक सैमसंग मोबाइल फोन और एक्टिवा स्कूटी बरामद की। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह सामान गबन की गई रकम से खरीदा था। आरोपी ने बताया कि वह बैंक ऑफ बड़ौदा की हीवेट रोड शाखा में क्लर्क और कैशियर के पद पर कार्यरत था। उधारी और घरेलू खर्च पूरे करने के लालच में उसने बैंक ग्राहकों के डारमेट खातों से रकम अपने परिचितों के खातों में ट्रांसफर कराई और बाद में पैसे निकलवा लिए।

पुलिस के मुताबिक गबन की गई रकम का बड़ा हिस्सा आरोपी ने घरेलू खर्च और कर्ज चुकाने में खर्च कर दिया। बरामद सामान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में चोरी की संपत्ति रखने की धारा भी बढ़ा दी है।फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मशरूम  : मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी और फाइबर पाया जाता...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

नई दिल्ली। Samsung, 22 जुलाई को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

नई दिल्ली। मौसम 10 जुलाई 2026: देश में अब मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

अमेरिका ईरान युद्ध :खाड़ी में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली : यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले...
शिक्षा-रोजगार 
भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत