यमुना एक्सप्रेसवे पर पिकअप वैन और ट्रक में टक्कर, चालक की मौत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नोएडा।  नोएडा में थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह को एक पिकअप वैन और ट्रक में भिड़ंत हो गई। इस घटना में पिकअप चालक की मौत हो गई है। हादसे से थाेड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा।

पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे के 18 किलोमीटर के पास एक पिकअप वैन और ट्रक में आज सुबह को टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक मोहित पुत्र नेत्रपाल उम्र 26 वर्ष निवासी दिल्ली गेट जनपद अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस अन्य वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस घटना के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।

थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा के जनपद पलवल के पास हुए एक सड़क हादसे में मनोज पुत्र जगदेव निवासी पलवल उम्र 28 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई पलवल पुलिस द्वारा की जाएगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

'पति की उम्र नहीं छीन सकती मां बनने का हक' : कलकत्ता हाईकोर्ट

कोलकाता : कलकत्ता हाईकोर्ट ने इन-विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF)  गर्भधारण कराने की प्रक्रिया से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में बड़ाअसिस्टेड...
नारी व बाल जगत  पश्चिम बंगाल 
'पति की उम्र नहीं छीन सकती मां बनने का हक' : कलकत्ता हाईकोर्ट

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी प्राइवेट बस, चार की मौत

दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही को माना जा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी प्राइवेट बस, चार की मौत

Volkswagen में बड़े बदलाव की तैयारी! 1 लाख नौकरियों पर संकट, 4 फैक्ट्रियां भी हो सकती हैं बंद

नई दिल्ली: यूरोप की सबसे बड़ी कार निर्माता Volkswagen अपने इतिहास के सबसे बड़े बदलावों में से एक की तैयारी...
कारोबार 
Volkswagen में बड़े बदलाव की तैयारी! 1 लाख नौकरियों पर संकट, 4 फैक्ट्रियां भी हो सकती हैं बंद

Adani Ports ने केरल के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी बेचने का किया फैसला

नई दिल्ली: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन ने केरल के विझिंजम (Vizhinjam) बंदरगाह में अपनी 49 फीसदी हिस्सेदारी स्विट्जरलैंड...
कारोबार 
Adani Ports ने केरल के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी बेचने का किया फैसला

Monsoon Update: यूपी-उत्तराखंड में 2 जुलाई तक होगी मानसून की एंट्री, जानें कब और कहां होगी बारिश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों का मानसून का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम...
उत्तर प्रदेश 
Monsoon Update: यूपी-उत्तराखंड में 2 जुलाई तक होगी मानसून की एंट्री, जानें कब और कहां होगी बारिश

उत्तर प्रदेश

यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी प्राइवेट बस, चार की मौत

दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही को माना जा रहा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी प्राइवेट बस, चार की मौत

Monsoon Update: यूपी-उत्तराखंड में 2 जुलाई तक होगी मानसून की एंट्री, जानें कब और कहां होगी बारिश

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों का मानसून का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। भारतीय मौसम...
उत्तर प्रदेश 
Monsoon Update: यूपी-उत्तराखंड में 2 जुलाई तक होगी मानसून की एंट्री, जानें कब और कहां होगी बारिश

कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

अलीगढ़ : कासगंज में सोमवार को चेतन एविएशन का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से...
उत्तर प्रदेश 
कासगंज विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट पर उड़ानों पर लगी रोक

बुलंदशहर: ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मंगलवार सुबह एक ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने की टक्कर...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर:  ई-रिक्शा और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में दो लाेगाें की दर्दनाक मौत