वीआईपी फ्लीट छोड़ पैदल ही दफ्तर पहुंचे डीएम,पेश की नई नजीर

पीएम और सीएम की मुहिम का असर:अधिकारियों व कर्मचारियों को अनावश्यक सरकारी वाहनों के उपयोग से बचने की दी सख्त हिदायत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर। प्रधानमंत्री के ईंधन संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के विशेष आह्वान तथा मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी काफिलों में कमी लाने के निर्देशों का सीधा असर रामपुर में देखने को मिला।जिले के जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने वीआईपी कल्चर को किनारे रखते हुए एक नई नजीर पेश की है।वह अपने सरकारी आवास से कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय तक बिना किसी काफिले के पैदल ही चलकर पहुंचे।डीएम का यह कदम सिर्फ ईंधन बचाने की एक सामान्य कवायद नहीं है,बल्कि आम जनमानस से लेकर पूरे प्रशासनिक अमले को ऊर्जा संरक्षण,पर्यावरण संतुलन और संसाधनों के संयमित उपयोग के प्रति जागरूक करने का एक बेहद सशक्त संदेश है।

अधिकारियों और कर्मचारियों को दी नसीहत

पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी ने अपने अधीनस्थों को स्पष्ट संदेश दिया है।उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।डीएम ने निर्देश दिए हैं कि सरकारी वाहनों का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक परिस्थितियों में ही सुनिश्चित किया जाए।इसके साथ ही दैनिक शासकीय कार्यों में भी ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सकारात्मक व्यवहारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए,ताकि संसाधनों का दुरुपयोग रोका जा सके।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले: नृत्य गोपाल दास ये खबर भी पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी के दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले: नृत्य गोपाल दास

19may1234567899

जनता की सहभागिता से साकार होगी परिकल्पना

प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संतुलन को एक सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए जिलाधिकारी ने रामपुर के नागरिकों से भी सीधे तौर पर जुड़ने की अपील की है।उनका कहना है कि इस पुनीत कार्य में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।यदि जिले के सभी लोग संसाधनों के प्रति जिम्मेदार बनें और छोटे-छोटे पर्यावरण-अनुकूल प्रयासों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें,तो ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ एक स्वच्छ,हरित और स्वस्थ जनपद की परिकल्पना को पूरी तरह से साकार किया जा सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, चालक फरार

देवरिया। जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह गोरखपुर-देवरिया फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत, चालक फरार

नोएडा में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को लगा करंट, मौत

नोएडा। नोएडा के थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे बिजली मिस्त्री को लगा करंट, मौत

हमीरपुर : पुरानी सलैब तोड़ते समय छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर दो लोग घायल

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम झलोखर में मंगलवार को एक मकान की पुरानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर : पुरानी सलैब तोड़ते समय छत भरभराकर गिरी, मलबे में दबकर दो लोग घायल

नोएडा में कहीं शादी ताे कहीं माेटा मुनाफा दिलाने के लालच के नाम पर सात लोगों से हुई साइबर ठगी

नोएडा।  नोएडा के थाना साइबर क्राइम में एक सोशल मीडिया सर्विस के संचालक ने मंगलवार काे रिपोर्ट दर्ज कराई है...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में कहीं शादी ताे कहीं माेटा मुनाफा दिलाने के लालच के नाम पर सात लोगों से हुई साइबर ठगी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने की आत्महत्या, अन्य मामलों में चार लोगों ने की खुदकुशी

नोएडा। जिले की थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव में ब्याही एक 24 वर्षीय महिला का शव पंखे के फंदे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने की आत्महत्या, अन्य मामलों में चार लोगों ने की खुदकुशी

उत्तर प्रदेश