नोएडा में विभिन्न जगहों से 13 वाहन चोर गिरफ्तार, 27 बाइक, तीन मोबाइल फोन बरामद
नोएडा। नोएडा पुलिस ने विभिन्न जगहों से वाहन चोरी करने वाले 13 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 27 मोटरसाइकिलें, तीन मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किया है।पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने आज सुबह को एक सूचना के आधार पर दानिश, संदीप, विकास, साहिल, शरद सिंह, सूरज और दो बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई तीन मोटरसाइकिलें, लूटे हुए तीन मोबाइल फोन ,देशी तमंचा और चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग नशा करने के लिए लूटपाट और चोरी की वारदातें करते हैं।
ये खबर भी पढ़े : चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन कार्यकारी महासचिव नियुक्तः गोविंद देव गिरिमीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 63 पुलिस ने आज सुबह को गौरव पुत्र महेंद्र और मोनू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना फेस -दो पुलिस ने फरदीन, फैजान और फिरोज को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि तीनों सगे भाई हैं। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 12 मोटरसाइकिलें बरामद की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
