एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पचास हजार का इनामी बदमाश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज फील्ड इकाई ने शनिवार को आजमगढ़ जिले के गम्भीरपुर थाना क्षेत्र से पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। इसके खिलाफ गैंगस्टर सहित पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह जानकारी शनिवार को एसटीएफ के प्रयागराज फील्ड इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में स्थित फरीहा गांव निवासी रईस उर्फ लम्बू पुत्र इरशाद है।

सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने गोरखपुर को दी विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

एसटीएफ ने आरोपित को आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप के सामने चित्रा बाजार कट, थाना गंभीरपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पकड़े गए रईस उर्फ लम्बू निजामाबाद, जनपद आजमगढ़ में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था। इसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी और गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसटीएफ को काफी समय से आरोपित के संबंध में सूचनाएं मिल रही थीं। इसी क्रम में प्रयागराज इकाई के पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के निर्देश में निरीक्षक जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम अपराधियों की तलाश में जुटी थी।

मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ फील्ड इकाई प्रयागराज की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2024 से चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है और कई मामलों में जेल भी जा चुका है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों में चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे संबंधित धाराओं में थाना गंभीरपुर में दाखिल कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और वह लंबे समय से पुलिस से बचता फिर रहा था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

गरियाबंद। जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम बाबाकुटी के जंगल में एक अज्ञात युवती की लाश सागौन...
छत्तीसगढ़ 
गरियाबंद जंगल में पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवती की लाश

उत्तर प्रदेश

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान

फतेहपुर, 12 अगस्त। ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत बिंदकी तहसील क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक बावन इमली में बुधवार को स्वतंत्रता...
उत्तर प्रदेश 
बावन इमली के 52 शहीदों को नमन, स्वतंत्रता सेनानी परिवारों का हुआ सम्मान