मछलियों को स्लॉटर कचरा और मृत पशु खिलाने पर पूर्ण प्रतिबंध

–जनस्वास्थ्य को ई-कोलाई व साल्मोनेला के खतरे से बचाने के लिए डीएम का सख्त आदेश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:जिले में जलीय कृषि (मत्स्य पालन) में मछलियों को चारे के रूप में वधशालाओं का कचरा,पोल्ट्री कचरा और पशुओं के शवों व उनके अंगों को खिलाने पर तत्काल प्रभाव से पूरी तरह रोक लगा दी गई है।सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल की गुणवत्ता को गंभीर खतरे से बचाने के लिए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने 8 मई को यह सख्त आदेश जारी किया है।वैज्ञानिक साक्ष्यों में स्पष्ट रूप से पाया गया है कि मछलियों को खिलाए जा रहे इस प्रकार के कचरे के उपयोग से उनमें साल्मोनेला और ई. कोली जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पनपते हैं,जो सीधा मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा हैं।

 केंद्र के शासनादेश पर लिया गया कड़ा संज्ञान 

भारत सरकार के मत्स्य पालन,पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन मंत्रालय (मत्स्य पालन विभाग) द्वारा बीते 23 अप्रैल को अपशिष्ट पदार्थों के उपयोग पर प्रतिबंध को लेकर शासनादेश जारी किया गया था।इसके अनुपालन में उप निदेशक मत्स्य,मुरादाबाद मण्डल ने भी 29 अप्रैल को आदेश जारी किए।इसी क्रम में रामपुर जिलाधिकारी ने जिले के समस्त मत्स्य पालकों और हैचरी संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए प्रतिबंधित कचरे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत ये खबर भी पढ़े : हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से डीसीएम चालक की मौत

तालाबों की होगी नियमित चेकिंग,दोषियों पर होगा एक्शन

इस महत्वपूर्ण आदेश को धरातल पर कड़ाई से लागू कराने के लिए संबंधित क्षेत्र के मत्स्य निरीक्षक और क्षेत्रीय अधिकारियों को नियमित रूप से तालाबों और मत्स्य पालन केन्द्रों का निरीक्षण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।चेकिंग के दौरान यदि किसी भी फार्म पर मछलियों के चारे के रूप में प्रतिबंधित कचरे का उपयोग होता पाया गया,तो उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।इसके अलावा,रामपुर मत्स्य विभाग को क्षेत्र स्तर की प्रथाओं का व्यवस्थित दस्तावेजीकरण करते हुए इस आदेश के अनुपालन की एक 'कार्यवाही रिपोर्ट' भी तैयार करने को कहा गया है,जिसे निर्धारित समय सीमा के भीतर शासन को भेजा जाएगा।

संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत ये खबर भी पढ़े : संजय सिंह का गंभीर आरोप ,2016 के आदेश के बावजूद नहीं ढहाई गई कोचिंग की इमारत

किसानों को किया जाएगा जागरूक,'फॉर्म्युलेटेड एक्वा फीड' पर जोर

प्रतिबंध लागू करने के साथ ही मत्स्य विभाग रामपुर के क्षेत्रीय अधिकारी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जागरूकता और संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित करेंगे।इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य किसानों को पशु-आधारित कचरे से होने वाले जोखिमों के बारे में शिक्षित करना और सुरक्षित चारे के महत्व को समझाना है।विभाग द्वारा मत्स्य पालकों और हैचरी संचालकों को केवल गुणवत्ता आश्वासित और पोषण की दृष्टि से संतुलित "फॉर्म्युलेटेड एक्वा फीड" का ही उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।साथ ही,उन्हें सुरक्षित मत्स्य पालन प्रथाओं को अपनाने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित ये खबर भी पढ़े : लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने मंगलवार को परिणाम घोषित किया
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ: कृषि विभाग में प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी के पद पर 3446 अभ्यर्थी चयनित

राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित पद्म पुरस्कार अलंकरण समारोह द्वितीय में...
उत्तर प्रदेश 
 राष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश की चार विभूतियों को पद्मश्री सम्मान से अलंकृत किया

अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित उस इमारत में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 इंजीनियर दोषी

अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यार्थियों को सुरक्षित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण देने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अवैध कोचिंग संस्थानों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जारी रहेगा विशेष अभियान : उच्च शिक्षा मंत्री

लखनऊ आग हादसे में निलंबित फायर अफसर ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक कोचिंग सेंटर में लगी आग की घटना के...