शाहदरा के अम्बेडकर कैंप में ‘चूल्हा संकट’: गैस सिलेंडर के लिए जूझती ज़िंदगी, महंगाई ने तोड़ी कमर

बुकिंग के बावजूद नहीं मिल रहा सिलेंडर, कालाबाज़ारी के आरोप-दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोज़ी-रोटी का गंभीर संकट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लायक हुसैन 

गाजियाबाद। राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित अम्बेडकर कैंप में इन दिनों ज़िंदगी एक नए संकट से जूझ रही है। यहां रहने वाली महिलाओं की आंखों में बिखरे दर्द की कहानी किसी से छिपी नहीं है। उनके घरों के आसपास बिखरे फूल मानो उनके जीवन के उन कांटों का प्रतीक बन चुके हैं, जिनसे वे रोज़ दो-चार हो रही हैं।

अम्बेडकर कैंप की महिलाओं का कहना है कि उनका जीवन हमेशा संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन अब रसोई का संकट उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। गैस सिलेंडर की भारी किल्लत ने हालात को और गंभीर बना दिया है। उनका आरोप है कि गैस बुकिंग कराने के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल रहा है, जबकि खुलेआम कालाबाज़ारी हो रही है।

राप्ती नदी के जल से आज कांवड़िए करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक ये खबर भी पढ़े : राप्ती नदी के जल से आज कांवड़िए करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

स्थानीय महिलाओं के मुताबिक, जो छोटा सिलेंडर पहले करीब 500 रुपये में मिल जाता था, वह अब 1500 रुपये तक बेचा जा रहा है, जबकि बड़े सिलेंडर की कीमत 4000 रुपये तक पहुंच गई है। ऐसे में रोज़ाना 200 से 300 रुपये कमाने वाले दिहाड़ी मजदूरों के लिए गैस सिलेंडर खरीदना नामुमकिन सा हो गया है।

महिलाओं ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों के पास पैसा है, उन्हें डिलिवरी बॉय और बिचौलियों के माध्यम से तुरंत सिलेंडर मिल जाता है, जबकि गरीब परिवार कई-कई दिनों तक इंतजार करने को मजबूर हैं। इस असमानता ने व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

रसोई की इस समस्या का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि समय पर खाना और नाश्ता न बन पाने की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य भी प्रभावित हो रहा है।

जनसेवक टीम की प्रमुख निगार फारूखी से अपनी व्यथा साझा करते हुए महिलाओं ने सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि जमीनी हकीकत को समझे बिना 'कोई संकट नहीं' कह देना उनकी समस्याओं का मज़ाक उड़ाने जैसा है।

अम्बेडकर कैंप की यह तस्वीर न सिर्फ एक बस्ती की कहानी है, बल्कि उस सच्चाई को उजागर करती है, जहां महंगाई और अव्यवस्था के बीच गरीब का चूल्हा ठंडा पड़ता जा रहा है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस संकट को कितनी गंभीरता से लेते हैं और कब तक इन परिवारों के घरों में फिर से चूल्हा जल पाता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने के बाद...
राष्ट्रीय  उत्तराखंड 
 उत्तराखंड: तमकनाला में उफान से बेली ब्रिज बहा, मलारी मार्ग पर रोक

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र