“डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ₹60 लाख की ठगी नाकाम, साइबर सेल व बेटी की सतर्कता से बची रकम

CBI-RBI अधिकारी बनकर बुजुर्ग को डराया, समय रहते काउंसलिंग से खुली ठगी की साजिश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी में “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ₹60 लाख की बड़ी साइबर ठगी का प्रयास साइबर क्राइम सेल और पीड़ित की बेटी की सतर्कता से विफल हो गया। इस मामले ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों को उजागर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, सीतापुर रोड स्थित शालीमार कोर्टयार्ड निवासी श्रीमती हुमा मुस्तफा ने साइबर क्राइम सेल हजरतगंज में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनके 86 वर्षीय पिता हामिद मुस्तफा, जो पंचायती राज विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं, पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध व्यवहार कर रहे थे। वे अपना मोबाइल और लैपटॉप किसी को नहीं दे रहे थे और लगातार किसी से संपर्क में थे।

पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 05 अभियुक्तों को अवैध असलहों,के साथ किया गया गिरफ्तार

साइबर सेल टीम ने परिजनों की सहमति से काउंसलिंग की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ। हामिद मुस्तफा ने बताया कि 8 अप्रैल को उन्हें व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को CBI और RBI का अधिकारी बताते हुए उन्हें “मानव तस्करी” में फंसाने की धमकी दी और “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाया।

बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत ये खबर भी पढ़े : बस्ती में न्यूरो चिकित्सक की सेवा शुरूः मरीजों को राहत

ठगों ने उन्हें किसी को जानकारी न देने की चेतावनी दी और ₹60 लाख देने का दबाव बनाया। डर के चलते बुजुर्ग रकम देने को तैयार हो गए थे और चेक जारी करने वाले थे। इसी बीच उनकी बेटी को स्थिति संदिग्ध लगी और उसने तुरंत साइबर सेल से संपर्क किया।

त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ ये खबर भी पढ़े : त्रि-दिवसीय विकास खंड स्तरीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का हुआ शुभारंभ

साइबर सेल की टीम ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए पीड़ित और परिवार को समझाया कि यह एक सुनियोजित साइबर ठगी का प्रयास है। समय रहते कार्रवाई के कारण ₹60 लाख की बड़ी रकम ठगों के हाथ में जाने से बच गई।

पीड़ित की बेटी ने एक वीडियो संदेश जारी कर साइबर सेल का आभार जताया और कहा कि जागरूकता अभियानों से मिली जानकारी के कारण ही वे इस गंभीर अपराध से बच सके।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने 14 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

अंबेडकर नगर ।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

अंबेडकर नगर।केंद्र सरकार के सेवा सुशासन विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी

नई दिल्ली। ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में जियो ने बड़ी छलांग लगाई है। वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी ऑर्गनाइजेशन यानी WIPO की ताजा...
अंतर्राष्ट्रीय  टेक-मित्र 
ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी

मौसम 15 जून: 21 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली। मौसम 15 जून 2026: मौसम विभाग ने बारिश तूफान को लेकर एक बार फिर से नया अलर्ट जारी...
राष्ट्रीय 
मौसम 15 जून: 21 घंटे के अंदर 17 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

अंबेडकरनगर।जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने 14 जून, 2026 को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज...
उत्तर प्रदेश 
जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

अंबेडकर नगर ।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में रविवार को नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

अंबेडकर नगर।केंद्र सरकार के सेवा सुशासन विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर जनपद प्रभारी मंत्री/कैबिनेट मंत्री...
उत्तर प्रदेश 
केंद्र सरकार के बारह वर्ष की बताईं उपलब्धियाँ

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को एक ऐतिहासिक और...
उत्तर प्रदेश 
 नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान से सीएम योगी का अभिनंदन करेंगे किसान