बढ़ती गर्मी से बचाव को लेकर सीएचसी अधीक्षक ने दिए टिप्स, कहा-खूब पानी पिएं

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मोहम्मद अय्यूब

उतरौला (बलरामपुर)। बेतहाशा बढ़ रही गर्मी और लू से बचाव को लेकर सीएचसी अधीक्षक उतरौला डॉ. चन्द्र प्रकाश सिंह ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गर्मी में शरीर में पानी की कमी सबसे बड़ा खतरा है, इसलिए जितना हो सके अधिक से अधिक पानी पिएं।

बचाव के उपाय: डॉ. सिंह ने बताया कि पसीना सोखने वाले हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनें। धूप में निकलते समय चश्मा, छाता, टोपी और चप्पल का प्रयोग जरूर करें। खुले में काम करने वाले लोग सिर, चेहरा और हाथ-पैर को गीले कपड़े से ढककर रखें और छाते का इस्तेमाल करें। 

 हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का धरना छठे दिन भी जारी ये खबर भी पढ़े :  हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में व्यापारियों का धरना छठे दिन भी जारी

यात्रा के दौरान पीने का पानी साथ रखें। ओआरएस, लस्सी, चावल का मांड, नींबू पानी, छाछ जैसे घरेलू पेय पदार्थों का सेवन करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। घर को ठंडा रखने के लिए परदे और दरवाजों का उपयोग करें। कार्यस्थल पर ठंडे पानी की व्यवस्था रखें।

हीट स्ट्रोक के लक्षण पहचानें: उन्होंने बताया कि कमजोरी, चक्कर आना, सिरदर्द, उबकाई, पसीना आना, मूर्छा, गर्म-लाल व शुष्क त्वचा होना, पसीना न आना, नब्ज तेज चलना, असामान्य व्यवहार या भ्रम की स्थिति, मितली और मूत्र कम आना हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट कैंप के लक्षण हैं। ऐसी स्थिति दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

क्या न करें: डॉ. सिंह ने चेताया कि जानवरों और बच्चों को कभी भी बंद गाड़ी में अकेला न छोड़ें। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचें। लू लगने पर क्या करें: लू से प्रभावित व्यक्ति को छाया में लिटाकर सूती गीले कपड़े से शरीर पोछें या नहलाएं और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

सूरज शर्मा की सफलता पर विद्यालय में खुशी का माहौल, ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल एकेडमी के छात्र का वायुसेना में चयन, विद्यालय का बढ़ा गौरव

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विराेध में प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को प्रदर्शन करते हुए...
छत्तीसगढ़ 
रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का ईडी दफ्तर घेराव

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

उत्तर प्रदेश

तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

कौशाम्बी। जिले के राजकीय महाविद्यालय सिराथू, कौशाम्बी में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और नागरिक जागरूकता की...
उत्तर प्रदेश 
तिरंगे के सम्मान का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, सिराथू महाविद्यालय में निकली जागरूकता रैली

अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

झांसी। माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने...
उत्तर प्रदेश 
अबान की मौत का वीडियो वायरल, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

बरेली। ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को सुभाषनगर क्षेत्र स्थित बिलनकिट से जुड़े मेडिकल...
उत्तर प्रदेश 
औषधि विभाग की टीम ने दवा स्टोर पर मारा छापा, लगाई रोक

मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर बुधवार को पूर्व मंत्री मोहसिन रज़ा ने भेंट कर वक्फ बोर्डों में...
उत्तर प्रदेश 
मोहसिन रजा ने सीएम योगी से वक्फ घोटालों की मांगी जांच