गम्भीरा पूरब में सीडीओ का निरीक्षण, पेयजल और सिंचाई व्यवस्था पर सख्त निर्देश

सात घंटे में भर रही पानी की टंकी, 40 फीसदी घरों तक नहीं पहुंच रहा पानी,नारा माइनर में एक सप्ताह में टेल तक पानी पहुंचाने के आदेश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260512-WA0058कौशाम्बी। जिले के मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने मंगलवार को विकास खंड सिराथू की ग्राम पंचायत गम्भीरा पूरब का स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन, मॉडल तालाब तथा सिंचाई व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत निर्मित पानी की टंकी एवं उससे संचालित पेयजल व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। ग्रामवासियों ने उन्हें बताया कि पानी की टंकी भरने में करीब सात घंटे का समय लग जाता है, जिसके कारण गांव के लगभग 40 प्रतिशत घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। कम प्रेशर एवं विलंब से टंकी भरने के चलते लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पानी की समस्या झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देशित किया कि पेयजल आपूर्ति लाइन एवं प्रेशर की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए और समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक घर तक सुचारु रूप से पानी पहुंच सके।इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत स्थित मॉडल तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सिराथू तथा सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को निर्देश दिए कि तालाब की विधिवत पैमाइश कराकर उसका वास्तविक क्षेत्रफल निर्धारित कराया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप तालाब को आदर्श मॉडल तालाब के रूप में विकसित किया जाए। तालाब के सौंदर्यीकरण, साफ-सफाई और जल संरक्षण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने नारा माइनर के अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए पानी न पहुंचने की समस्या भी उठाई। किसानों ने बताया कि पानी न मिलने से खेती प्रभावित हो रही है और सिंचाई के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को तत्काल माइनर की जांच कर आवश्यक मरम्मत एवं सफाई कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि एक सप्ताह के भीतर हेड टू टेल तक पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, जिससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके।
सीडीओ ने यह भी निर्देश दिए कि अब तक टेल तक पानी न पहुंच पाने के लिए जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाए।निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सिराथू, सहायक विकास अधिकारी तथा सहायक अभियंता लघु सिंचाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोरखपुर। हैदराबाद डिवीजन के वेल्डुर्थी गुड्स शेड को 10 जून 2026 को 'एक्सक्लूसिव कंटेनर रेल टर्मिनल' के तौर पर नोटिफाई...
वेल्डुर्थी गुड्स शेड ने पिग आयरन की पहली कंटेनर रेक लोड की

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

परिवार, संस्कार, प्रेम, विश्वास और आध्यात्मिक मूल्यों का जीवंत विद्यालय
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में संत शिरोमणि कबीर दास की 628वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि 

अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

उत्तर प्रदेश

जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

आलापुर (अम्बेडकर नगर)।तहसील आलापुर अंतर्गत थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के खरखांव (खरुवावं) गांव में जमीनी विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप...
उत्तर प्रदेश 
जानलेवा हमले के बाद भी एफआईआर नहीं, एसपी के दरबार पहुंचा पूरा परिवार

गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

बोगियों में जबरन घुसकर बिक्री, आरपीएफ व वाणिज्य विभाग मौन
उत्तर प्रदेश 
गोंडा जंक्शन बना अवैध वेंडरों का अड्डा, नियम-कानून ताक पर, यात्री परेशान

अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने कहा है कि लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर अग्निकांड की...
उत्तर प्रदेश 
अलीगंज अग्निकांड : समिति का आरोप, लापरवाह अधिकारियों को बचाने में जुटा निदेशालय

एफडी मामले में खाताधारकों का बैंक पर हंगामा, ढाई घंटे तक शटर बंद कर किया प्रदर्शन

लखनऊ। मोहान रोड स्थित शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय परिसर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में सोमवार को खाताधारकों...
उत्तर प्रदेश 
एफडी मामले में खाताधारकों का बैंक पर हंगामा, ढाई घंटे तक शटर बंद कर किया प्रदर्शन