बदायूं के ताइक्वांडो खिलाड़ियों का लखनऊ में जलवा,14 पदक जीतकर रचा इतिहास

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित ओपन उत्तर प्रदेश राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बदायूं के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। बदायूं की टीम ने कुल 8 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य समेत 14 पदक अपने नाम किए।

चारों वर्गों में दिखाया दम  

टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करने की अपील  ये खबर भी पढ़े : टीबी मुक्त भारत अभियान एप डाउनलोड करने की अपील

ज़िला ताइक्वांडो संघ, बदायूं के अध्यक्ष मेंहदीरत्ता ने बताया कि यह प्रतियोगिता सब-जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक-बालिका दोनों श्रेणियों की फाइट व पूमसे स्पर्धाओं में हुई थी। बदायूं के खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, जुझारूपन और अनुशासन से सभी का ध्यान खींचा।

अजय पाल सिंह बने प्रेरणा

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय पाल सिंह ने सीनियर टीम पूमसे स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित की। उनकी जीत पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक रही।

पदक विजेताओं की सूची

स्वर्ण पदक: उर्वा खान, पूर्णिमा गुप्ता, देविका त्रिपाठी, नैना सारस्वत, यश सारस्वत, दर्श सारस्वत, हर्ष पटेल  
रजत पदक: अलिशबा फातमा, अक्षरा त्रिपाठी, प्रणव सारस्वत  
कांस्य पदक: निपुन वैश्य, रमन राठौर, वंशिका राज  

अब राष्ट्रीय स्तर पर दिखाएंगे दम

इस प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी अब ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 15 से 17 मई तक तेलंगाना के जोगुलांबा गडवाल जिले में होने वाली 16वीं ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बदायूं का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खिलाड़ियों को दी बधाई 

खिलाड़ियों की ऐतिहासिक सफलता पर गिरधारी सिंह राठौर, मुकेश सारस्वत, उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, ईशान मेंदीरत्ता व उपाध्यक्ष अक्षज रस्तोगी ने हर्ष जताया और सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ बदायूं में उभरती खेल प्रतिभाओं का भी प्रमाण है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

बैंक अफसर,उसकी पत्नी और बहन का हुआ पोस्टमार्टम   लखनऊ। शुक्रवार एसबीआई के बैंक अफसर, उसकी पत्नी और बहन का पोस्टमॉर्टम...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंबेडकरनगर। जिले में वाहनों के पंजीयन के लिए चल रही UP45BB सीरीज पूरी हो जाने के बाद अब नई पंजीयन...
उत्तर प्रदेश 
पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय झारखंड लोक सेवा आयोग की 2025 में परीक्षा में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र सीबीआई जांच की...
राष्ट्रीय 
जेपीएससी परीक्षा धांधली की सुनवाई 24 अगस्त को करेगा सुप्रीम कोर्ट

जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

रांची। झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच झारखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को जेएसएससी-सीजीएल और...
झारखंड 
जेएसएससी-सीजीएल और सीडीपीओ नियुक्ति रद्द करने के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उम्रकैद की सजा काट रहे 105 साल के एक बुजुर्ग कैदी को जेल से रिहा...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट ने 105 वर्षीय बुजुर्ग कैदी की रिहाई का दिया आदेश

उत्तर प्रदेश

गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

बैंक अफसर,उसकी पत्नी और बहन का हुआ पोस्टमार्टम   लखनऊ। शुक्रवार एसबीआई के बैंक अफसर, उसकी पत्नी और बहन का पोस्टमॉर्टम...
उत्तर प्रदेश 
गोमतीनगर हत्याकांड: साइको होता तो एसबीआई बैंक में नौकरी करता !

पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंबेडकरनगर। जिले में वाहनों के पंजीयन के लिए चल रही UP45BB सीरीज पूरी हो जाने के बाद अब नई पंजीयन...
उत्तर प्रदेश 
पुरानी UP45BB सीरीज खत्म, अब वाहनों को मिलेगा UP45BC नंबर

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य परीक्षण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन
उत्तर प्रदेश 
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप

आरोपी दरोगा को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ी महिला
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 पानी की टंकी पर चढ़ी पांच बच्चों की मां, दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप