'हरियाली' पर प्रहार, हाईवे किनारे दर्जनों आम के पेड़ जमींदोज, ग्रामीणों में आक्रोश

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। के थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगवामऊ गांव में पर्यावरण संरक्षण के दावों को ठेंगा दिखाते हुए हाईवे के किनारे स्थित आम के लहलहाते बाग पर लकड़ी ठेकेदारों ने बेरहमी से आरा चलाकर दर्जनों पेड़ों को जमींदोज कर दिया। जिसकी वजह से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन पर मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए हैं।
 
बताया जा रहा है कि, यह अवैध कटान पिछले दो दिनों से बेखौफ जारी था। आरोप है कि, यह पूरा खेल लकड़ी ठेकेदारों, वन विभाग और स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत से खेला जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि, प्रतिबंधित प्रजाति होने के बावजूद आम के पेड़ों को दिनदहाड़े काटा गया, लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मौके पर आकर इसे रोकने की जहमत नहीं उठाई। इससे यह स्पष्ट होता है कि, अपराधियों को ऊपर से संरक्षण प्राप्त है।
 
नगवामऊ के ग्रामीणों ने बताया कि, हाईवे किनारे के ये बाग न केवल क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाते थे, बल्कि पर्यावरण के लिए भी महत्वपूर्ण थे। पेड़ों की कटाई से नाराज लोगों का कहना है कि, यदि इसी रफ्तार से हरियाली खत्म होती रही, तो आने वाले समय में क्षेत्र का पारिस्थितिक संतुलन पूरी तरह बिगड़ जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि, यदि दोषियों और लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
 
पर्यावरण प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने लखनऊ प्रशासन और वन विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि, मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही, यह भी देखा जाए कि , पेड़ों को काटने की अनुमति ली गई थी या नहीं। यदि अनुमति नहीं थी, तो ठेकेदार के साथ-साथ संबंधित बीट अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

गौ संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

जब-जब जवाबदेही की बात आती है, भाजपा सदन छोड़कर भाग कर लोकतांत्रिक परंपराओं का गला घोंटती है- अंकुश नारंग भाजपा...
राष्ट्रीय 
एमसीडी बैठक में जनहित मुद्दों और राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर चर्चा से भागी ईडी पार्टी- अंकुश नारंग

परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

गौवत्स राधाकृष्ण के श्रीमुख से मेरे नामदेव-भक्तमाल कथा की ज्ञानधारा प्रवाहित
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में भक्तमाल कथा का दिव्य आयोजन, संत भक्ति का रसपूर्ण प्रवाह

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

उत्तर प्रदेश

डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

गौ संरक्षण में लापरवाही पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी
उत्तर प्रदेश 
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा में दिखाई सख्ती, खराब प्रगति वाले विभागों को लगाई फटकार

लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

लखनऊ।  के विभूतिखंड क्षेत्र में ऑटो में सफर कर रही एक महिला समीक्षा अधिकारी टप्पेबाजों का शिकार हो गई। आरोप...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिनदहाड़े टप्पेबाजी, महिला समीक्षा अधिकारी की सोने की चेन उड़ाई

छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर

लखनऊ। विभूति खंड क्षेत्र में बुधवार देर रात विजयपुर के आगे किसान चबूतरा के पास गोली चलने से एक...
उत्तर प्रदेश 
छीना-झपटी के दौरान तमंचे से गोली चली, घायल युवक की हालत स्थिर