मजदूर उत्पीड़न के आरोपी अंकित बालियान पर मेहरबानी करना पड़ा भारी, SHO पर विभागीय जांच
प्रेम कुमार श्रीवास्तव
मुज़फ्फरनगर। मांडी मे मजदूरों क़ो बंधक बनाकर उन पर अत्यचार करने का मास्टर माइंड अंकित बालियान हरियाणा राज्य के पलवल जिले के थाना होडल मे तमँचे के साथ गिरफ्तार हो गया है। होडल थाना पुलिस द्वारा अंकित बालियान पर की गयी महरबानी भारी पड़ गयी है। थाना होडल के थाना प्रभारी अंकित बालियान पर महरबानी करने के आरोप मे लाइन हाजिर कर दिया गया है ।
हरियाणा पुलिस द्वारा जैसे ही अंकित बालियान के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मुज़फ्फरनगर पुलिस से मांगी गयी तो एसपी देहात अक्षय संजय एक्टिव हुए और पुरे मामले की जानकारी एसएसपी संजय वर्मा क़ो दी गयी।
एसएसपी संजय वर्मा द्वारा मामले की जानकारी मिलते ही गिरफ्तारी मे संदिग्धता का अंदेशा जताते हुए एसएसपी होडल से बात की गयी और ज़ब जाँच हुई तो होडल SHO द्वारा अंकित बालियान पर महरबानी के कुछ बाते सामने आईं जिसपर एसएसपी पलवल ने SHO होडल क़ो लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जाँच के आदेश कर दिए है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
