हमीरपुर जिला परिषद के सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों ने शपथ ग्रहण समारोह में ली शपथ

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हमीरपुर । जिला परिषद हमीरपुर के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित किया गया। इस समारोह में उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने सभी 19 नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में वार्ड-1 बीड़ बगेहड़ा की तृप्ता देवी, वार्ड-2 पनोह की आशा देवी, वार्ड-3 दरोगण पत्ती कोट से मनजीत सिंह, वार्ड-4 उहल से ज्योति ठाकुर, वार्ड-5 जंगल रोपा के सोनी कुमार, वार्ड-6 ताल सुरेश सोनी, वार्ड-7 चमनेड रोहित शर्मा, वार्ड-8 बधाणी रजनी देवी, वार्ड-9 धमरोल अनिता शर्मा, वार्ड-10 जाहू पवन कुमार, वार्ड-11 महल अनिता देवी, वार्ड-12 करेर गुरदीप सिंह, वार्ड-13 बिझड़ी विकास कुमार, वार्ड-14 झंझयाणी रामेश्वर दत्त, वार्ड-15 दांदड़ू रेणु बाला, वार्ड-16 लहड़ा रंजना कुमारी, वार्ड-17 मालग वंदना कुमारी, वार्ड-18 अमलैहड़ रविंद्र कुमार और वार्ड नंबर-19 सपड़ोह की सदस्य नीलम कुमारी शामिल रहीं।

इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला परिषद की सचिव एवं जिला पंचायत अधिकारी बबीता गुलेरिया ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। कार्यक्रम में एडीसी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग, अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा नवनिर्वाचित सदस्यों के परिजन भी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट पोर्टल पर उठे सवालों को किया खारिज

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पोस्ट-रिजल्ट सेवाओं के पोर्टल के संचालन को लेकर सामने आई कुछ...
दिल्ली 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रिजल्ट पोर्टल पर उठे सवालों को किया खारिज

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

केसर का पानी : : अगर आपको मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल रहे, धन से जुड़ी परेशानियों...
धर्म-आध्यात्म 
केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

विदिशा : भारत में कई ऐसी मूर्तियां हैं जो देश और दुनिया भर के लोगों के लिए किसी अजूबे से...
विचार मित्र 
क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने वाली तीन पुस्तकों का विमोचन...
छत्तीसगढ़ 
वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश