अखिलेश ने यूपी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को लेपटॉप भेंट कर किया सम्मानित

-गाइड और टीचर अच्छा हो, तो स्टूडेंट अपने आप सही रास्ते पर चलता और आग बढ़ता रहता है

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने यूपी बोर्ड में 10वीं और 12वीं में अपने-अपने जिले में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को उनके अग्रिम उज्जवल भविष्य की बधाई दी।

अखिलेश यादव ने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जब गाइड और टीचर अच्छा हो, तो स्टूडेंट अपने आप सही रास्ते पर रहेगा। आज जो बच्चे यहां आएं हैं, मैं उनको बधाई देना चाहता हूं कि उनकी मेहनत से, उनके परिश्रम से न केवल उनका सम्मान हो रहा है बल्कि उनके माता-पिता और परिवार का भी सम्मान बढ़ रहा है।

डीएम ने दुबग्गा में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम ने दुबग्गा में प्रस्तावित फ्लाईओवर का किया निरीक्षण

सपा अध्यक्ष ने कहा कि चीजें बदल रही है। किसी जमाने में केवल सड़कें होती थी और केवल लोग सड़क की मांग करते थे। लेकिन अब एक्सप्रेस वे बनने लगे हैं। बड़ी-बड़ी सड़कें बन रही हैं। इंटरनेट भी इन्फॉर्मेशन का हाईवे बन गया है और एआई के आने के बाद से हमें एक और गाइड और टीचर के ऊपर एक और टीचर मिल गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी-कभी सुनने को मिलता है कि जो लैपटॉप सपा सरकार में दिए थे वो आज भी चल रहे हैं और उनके माध्यम से पढ़ाई करके ही आज वे विद्यार्थी रोजगार, नौकरी आदि से जुड़ सके तो अच्छा लगता है।

अखिलेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार झूठ बोलने और महंगाई बढ़ाने वाला जिम्मेदार बताया। उन्होंने महंगाई पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी झूठ की सोनपापड़ी है। एक झूठ की परत के ऊपर वो दूसरी झूठ की परत चढ़ा देते हैं। आम लोग जानते थे कि जैसे ही चुनाव खत्म होगा, उसके बाद महंगाई बढ़ जाएगी। डीजल, पेट्रोल और गैस के साथ महंगाई से केवल सिर्फ उन चीजों की महंगाई नहीं बढ़ती है बल्कि बड़े पैमाने पर हर चीज की महंगाई बढ़नी शुरु हो जाती है।

प्रदेश में बंद किए गए स्कूल और कम किए जा रहे शिक्षक

अखिलेश यादव ने प्रदेश में शिक्षा में कमी लाने का जिम्मेदार सरकार को बताया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यूपी के 41 हजार प्राइमरी स्कूलों में एक भी बच्चे का एडमिशन नहीं हुआ। इससे ज्यादा स्कूल बंद हो गए। गोरखपुर की बात करें तो जिले में पहले कई हजार टीचर थे, अब हजारों कम हो गए। समझिए टीचरों को लेकर क्या स्थिति है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

हरी मिर्च: सब्जी कि खरीदारी करते समय अक्सर लिस्ट में मिर्च का काम सबसे पहले होता है, वहीं अगर लिस्ट...
खेती-बाड़ी 
  गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

भारत और चीन में व्यापार : भारत और चीन के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ भारत...
कारोबार 
भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

डलास। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराने के साथ ही स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल...
खेल 
स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

डलास। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को मंगलवार को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर में मंगलवार रात दो बसों की आमने-सामने की...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

कानपुर। ग्रामीणों को आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। नई तकनीक का उद्देश्य केवल पढ़ाई को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने को अधिक सरल, प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित