“टॉप 10 भूमि विवाद” अभियान में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ग्राम स्तर पर लगे शिविरों में 14 शिकायतों का त्वरित निस्तारण, कई स्थानों से हटाया गया अवैध कब्जा

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_20260508_220150_Editor Lite

कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे “टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ विभिन्न ग्रामों में शिविर लगाकर भूमि विवादों का मौके पर ही निस्तारण कराया। अभियान के तहत अवैध कब्जे हटाने, पैमाइश कराने तथा शिकायतकर्ताओं को कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई।सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम कानेमई में उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में भूमि विवाद से संबंधित कुल छह शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित समाधान कराया गया। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम की गाटा संख्या 300 एवं 670, जो खतौनी में चकरोड के रूप में दर्ज हैं, को चिन्हित करते हुए मौके पर ही अतिक्रमण मुक्त कराया। इसके अतिरिक्त गाटा संख्या 738, जो ऊसर भूमि के रूप में दर्ज है, उस पर पिलर और बाउंड्री बनाकर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया। शिकायतकर्ता राममिलन एवं अवध लाल की खतौनी में मौके पर ही अंश निर्धारण की कार्रवाई भी कराई गई।शिविर के दौरान उप जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भूमि विवादों से बचने, राजस्व अभिलेखों की जानकारी रखने तथा न्यायालय के माध्यम से विवाद निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनसमस्याओं का समाधान किया जाए।इसी क्रम में तहसील चायल क्षेत्र के ग्राम भीटीदेह माफी में उप जिलाधिकारी चायल अरुण कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में भूमि विवाद से संबंधित चार शिकायतों का निस्तारण कराया गया। संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता कमरुद्दीन, निहाल अहमद तथा मोहम्मद असलम को पट्टे की भूमि पर कब्जा दिलाया। वहीं आराजी संख्या 13 एवं 26 में धारा 116 कुर्राफाट के अंतर्गत शिकायतकर्ताओं को भूमि पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई भी मौके पर पूरी कराई गई।उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए तथा ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।उधर तहसील मंझनपुर के ग्राम कोरीपुर में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश ने आयोजित शिविर में पहुंचकर भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शिकायतकर्ता राम सिंह एवं नीता देवी की शिकायत पर आराजी संख्या 334 की पैमाइश कर अवैध कब्जा हटवाया। वहीं शिकायतकर्ता राम अभिलाष की शिकायत पर आराजी संख्या 63, नवीन परती भूमि की पैमाइश कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवादों के मामलों में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे ग्रामीणों को न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और विवादों का समाधान ग्राम स्तर पर ही हो सके।

महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन  ये खबर भी पढ़े : महिला पतंजलि योग समिति द्वारा 22 जून को विशेष महिला योग समारोह का आयोजन

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

उत्तर प्रदेश

स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

लखनऊ। योगी सरकार की मंशा है हर हाथ को काम मिले, जिस पूरा करने का बीड़ा कौशल विकास मिशन...
उत्तर प्रदेश 
स्नातक छात्रों को स्किल ट्रेनिंग देगा कौशल विकास, जुलाई से होगी शुरुआत

तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

राकेश यदुवंशी
उत्तर प्रदेश 
तिकुनियां प्रीमियर लीग 20 जून से शुरू।

स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग

लखनऊ। यहां के प्रसिद्ध आमों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने तथा आम उत्पादको  एवं उद्यमियों को प्रोत्साहित करने...
उत्तर प्रदेश 
स्वाद और समृद्धि का प्रतीक आम महोत्सव 3 जुलाई से, वैश्विक स्तर पर होगी ब्रांडिंग