एक राष्ट्र, एक चुनाव देश की अखंडता के लिए जरूरी - अजय सिंह

देश के विकास की धारा को गति देगा एक राष्ट्र एक चुनाव- पवन कसौधन

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - डॉ एपीजे अब्दुल कलाम फार्मेसी कॉलेज बसदेवा कुंवर हर्रैया में मंगलवार को एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि हर्रैया विधायक अजय सिंह ने कहा कि जैसे एक देश एक आधार, एक देश एक पैन, एक देश एक कर लागू होने से लोगों को सुलभता हुई है इसी तरह एक देश एक चुनाव होने से निश्चित तौर पर पूरे देश की जनता को लाभ होगा। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है जहां सबसे ज्यादा समय सरकारी मशीनरी चुनाव में ही व्यस्त रहती है और लाखों लाख करोड़ रुपया जनता का बर्बाद होता है। ऐसा होने से धन की हानि के साथ-साथ देश के विकास की योजनाएं भी प्रभावित होती हैं। कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश की अखंडता के लिए बहुत ही जरूरी है। विधायक ने विकसित भारत के लिए वन नेशन वन इलेक्शन की भूमिका को अहम बताया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और एक राष्ट्र एक चुनाव के जिला समन्वयक पवन कसौधन ने कहा कि यह एक जन आंदोलन है। एक राष्ट्रीय चुनाव होने से समय पैसा तो बचेगा ही साथ में वोट प्रतिशत भी बढ़ेगा। जो पैसा बेमतलब बार-बार चुनाव में खर्च होता है वही पैसा एक राष्ट्र एक चुनाव होने से देश की विकास में लगेगा। बचे पैसे से किसानों की आय बढ़ेगी, ग्रामीण क्षेत्र का विकास होगा और पूरे देश की स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। निश्चित तौर पर एक राष्ट्र एक चुनाव देश के विकास की धारा को गति देने वाला कदम साबित होगा। वन नेशन वन इलेक्शन के जिला संयोजक सचिन सिंह ने कहा कि आजादी के बाद के चुनाव वन नेशन वन इलेक्शन के तहत होते थे जो कि देश हित में थे। बाद में तत्कालीन सरकारों ने इसे बंद किया लेकिन आज हमारे वर्तमान सरकारी इसे पुनः लागू करने की पहल करते हुए देश हित में बड़ा कार्य करने जा रही है। फार्मेसी कॉलेज के प्रबंधक मोहम्मद शहजाद में कहा कि सरकार द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन कराए जाने की जो पहल है वह निश्चित तौर पर देश हित में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम का संचालन विवेक कान्त पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर वन नेशन वन इलेक्शन के सह संयोजक अमन गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष रवीश मिश्र, अखिलेश सिंह प्रधान, भरत सिंह, मुन्ना सिंह, राहुल ओझा, शिवम पाण्डेय, आदित्य कुमार, विष्णु, अनुज गुप्ता, उमाशंकर शुक्ल, प्रिंस कुमार, दीपक यादव, अख्तर हुसैन, मंजीत, अभिनव, निखिल, ऋषभ, प्रियांशु,आशीष, अनुज सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व साथ-साथ चलें तो समाज में विलक्षण परिवर्तन सम्भव: चिदानन्द सरस्वती
उत्तराखंड 
गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

पॉलिटेक्निक चौराहे पर चला चेकिंग अभियान का डंडा
उत्तर प्रदेश 
कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

उत्तर प्रदेश

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

पॉलिटेक्निक चौराहे पर चला चेकिंग अभियान का डंडा
उत्तर प्रदेश 
कमता चौराहे से 100 मीटर के दायरे में अवैध वाहन संचालन पर कड़ी करवाई

नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं

लखनऊ। स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अलीगंज में आज 30 जून को प्राचार्य प्रो. रश्मि...
उत्तर प्रदेश 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज में प्राचार्य बदलीं