नवागत जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय पहुॅचकर संभाला कार्यभार

Published By Brajesh Tripathi
On
Brajesh Tripathi Picture

प्रतापगढ़। जनपद में नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने आज कोषागार कार्यालय पहुॅचकर निवर्तमान जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी से डबल लॉक का चार्ज लिया। जिलाधिकारी ने कोषागार कार्यालय पहुॅचकर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनामिका सिंह उपस्थित थे।
 
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में नवागत जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने अपने प्रशासनिक अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि वह मूल रूप से गोरखपुर के निवासी हैं और प्रारंभिक शिक्षा वहीं से प्राप्त की। उन्होंने आईआईटी रुड़की से बी.टेक की डिग्री हासिल की तथा वर्ष 2016 में आईएएस सेवा में चयनित हुए। अपने सेवा काल में उन्होंने 2017 में गाजीपुर में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद कुशीनगर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, बुलंदशहर में मुख्य विकास अधिकारी, तथा मेरठ विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दीं। इसके अतिरिक्त हापुड़ में जिलाधिकारी पद पर कार्य करते हुए उन्होंने प्रशासनिक अनुभव प्राप्त किया।
 
प्रतापगढ़ आने से पूर्व वे उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त के पद पर तैनात थे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप टीम भावना के साथ कार्य किया जाएगा और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होगी। जीरो टालरेन्स की नीति के तहत कार्य किया जायेगा। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी अजय तिवारी, उपजिलाधिकारी नैन्सी सिंह उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Brajesh Tripathi Picture

ब्रजेश त्रिपाठी को पत्रकारिता क्षेत्र में 35 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन और संपादन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ में उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के व्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत हैं।

नवीनतम

बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

बेंगलुरु। बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मादपट्टण गांव के समीप स्थित कावेरी क्रशर पत्थर खदान में गुरुवार को विशाल चट्टान गिरने...
राष्ट्रीय  राज्य 
बेंगलुरु के पास पत्थर खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत, कई घायल

निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। जीवन में वही व्यक्ति...
राष्ट्रीय  राज्य 
निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी : प्रधानमंत्री मोदी

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

जम्मू। बुधवार देर रात अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके...
राष्ट्रीय  राज्य  जम्मू कश्मीर 
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई...
राज्य  जम्मू कश्मीर 
अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम श्रद्धांजलि देने ईरान जाएंगी महबूबा मुफ्ती

पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन को...
राष्ट्रीय  राज्य 
पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन पर खरगे ने जताई चिंता, प्रभावितों के प्रति संवेदना व्यक्त की

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर के नोएडा में थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के स्पेक्ट्रम माल के पास गुरुवार की सुबह सड़क...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में सड़क किनारे खड़े ट्रक से ऑटो की टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल

बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

बहराइच। उत्तर प्रदेश के जनपद बहराइच में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान लगातार...
उत्तर प्रदेश 
बिना वैध दस्तावेज संचालित निजी अस्पताल सील, स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन

देवरिया। देवरिया जनपद समेत पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) गुरुवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के...
उत्तर प्रदेश 
कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश में शुरू हुई यूपी टीईटी परीक्षा, देवरिया में 12 केंद्रों पर आयोजन

नोएडा में घरों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप और नकदी बरामद

नोएडा। थाना सेक्टर 126 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में घरों में चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, लैपटॉप और नकदी बरामद