13वीं यूपी पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का समापन, मेरठ जोन रहा अव्वल

डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार की मौजूदगी में खिलाड़ियों का सम्मान

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

11 जोनों की टीमों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा

लखनऊ । 10वी वाहिनी पीएसी बाराबंकी के आर्चरी ग्राउंड पर चल रहे 13वीं उत्तर प्रदेश पुलिस आर्चरी प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डॉ राम कृष्ण स्वर्णकार (IPS) की उपस्थिति में उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सहआयोजन सचिव व सेनानायक राकेश कुमार सिंह IPS द्वारा मुख्य अतिथि डॉ० रामकृष्ण स्वर्णकार (IPS) अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी लखनऊ उत्तर प्रदेश को वाहिनी अतिथि गृह पर पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

2my1234567

कर्तव्य की गरिमा, सेवा का सम्मान, थाना महुली में होमगार्ड राजदेव चौधरी को भावभीनी विदाई ये खबर भी पढ़े : कर्तव्य की गरिमा, सेवा का सम्मान, थाना महुली में होमगार्ड राजदेव चौधरी को भावभीनी विदाई

मुख्य अतिथि द्वारा प्रतियोगिता प्रतिभागी उत्तर प्रदेश पुलिस के कुल 11जोन गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, पीएसी पूर्वी, पीएसी पश्चिमी, पीएसी मध्य एवं आगरा के टीम मैनेजरों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मंच से एक–एक कर सभी टीमों से मान प्रणाम ग्रहण किया। प्रतियोगिता में पुरुषों की प्रतिस्पर्धा में मेरठ जोन की टीम उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर चल वैजयंती ट्रॉफी उठाने के साथ विजेता घोषित हुई तथा पीएसी पूर्वी जोन की टीम उपविजेता रही वहीं महिलाओं की प्रतिस्पर्धा में मेरठ जोन विजेता तथा प्रयागराज जोन उपविजेता घोषित हुई।

2my12345678

गुरुवार को खेले गए प्रतियोगिता के तीसरे व अंतिम दिन 70 मीटर रिकर्व राउण्ड में वाराणसी जोन के श्रेय भारद्वाज ने 323 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया मेरठ जोन के मोनू कुमार ने 327 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान एवं मेरठ जोन के ही कुंवरजीत सिंह ने 318 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया 70 मीटर महिलाओं के रिकर्व राउण्ड में मेरठ जोन की अनीता ने 293 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वाराणसी जोन की जीनत आरा ने 291 अंक अर्जित कर द्वितीय तथा मेरठ की सुमन चौधरी ने 284 अंक हासिल कर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया 50 मीटर पुरुषों के कम्पाउण्ड राउण्ड में मेरठ जोन के गौरव ने 346 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया मेरठ जोन के ही हर्ष बालियान ने 341 अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया मेरठ के तरुण कुमार दीक्षित ने 340 अंक अर्जित कर प्रतियोगिता में तृतीय स्थाण प्राप्त किया 50 मीटर महिलाओं की कंपाउंड राउण्ड में मेरठ जोन की अंकिता शर्मा व वर्ण्या ने क्रमश 339 व 323 अंक अर्जित कर प्रथम व दुतीय स्थान प्राप्त किया वाराणसी जोन की आँचल रॉय ने 296 अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त।

2my123456789

प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में मेरठ जोन ने कुल 2472 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त कर चलवैजन्ती ट्रॉफी पर कब्जा किया 2433 अंक अर्जित कर पीएसी पूर्बी जोन ने दूसरा स्थान व 2426 अंक अर्जित कर प्रयागराज जोन ने तीसरा स्थान हासिल किया महिला वर्ग में मेरठ जोन ने कुल 1800 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पर रहते हुए चल वैजयंती ट्रॉफी प्राप्त की वही 1404 अंक प्राप्त कर प्रयागराज जोन दूसरे व 942 अंक अर्जित कर कानपुर जोन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागी सभी टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों महिला /पुरुष को प्रशस्ति पत्र, मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन एवं उनको अग्रिम खेल में प्रतिभाग करने की शुभकामनाएं भी दी गई।

2my1234567899

मुख्य अतिथि द्वारा अपनी संबोधन में प्रतियोगिता में सम्मिलित होने वाले सभी जोन की टीमों की टीम मैनेजर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विजेता टीम को बधाई दी गई तथा सभी टीमों को खेल भावना का पालन करने तथा खेल में हर और जीत दोनों की सहस्त्र स्वीकार कर अग्रिम प्रतियोगिता में रह गई कमियों में सुधार करने तथा और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा के साथ-साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। बाद उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा वाहिनी में नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का अपने कर कमलों द्वारा उद्घाटन किया गया एवं वाहिनी जिम्नेजियम हॉल का निरीक्षण किया गया । समापन समारोह के अवसर पर शिविरपाल अभिषेक श्रीवास्तव, सूबेदार सैन्य सहायक अमित कुमार सिंह, स्पोर्ट्स प्रभारी निखिल मिश्रा एवं सभी टीम मैनेजर व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर