75000 रुपये के जाली नोटों के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना टाण्डा व थाना साइबर क्राइम की संयुक्त पुलिस टीम ने 500 के 150 नोटों के साथ 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुजाहिद खां

रामपुर:पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी,टाण्डा के नेतृत्व में 14 मई 2026 की रात्री में थाना टाण्डा व थाना साईबर क्राइम की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भगतपुर तिराहे के पास से दो अभियुक्तों वाहिद पुत्र छिद्दा निवासी ग्राम शिकारपुर थाना टाण्डा जनपद रामपुर,मौ0 हुसैन पुत्र अमीर हुसैन निवासी ग्राम रानीनांगल थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद को 500 रुपये के जाली 150 नोट (कुल 75000 रूपये जाली) के साथ गिरफ्तार किया गया।वाहिद उपरोक्त से नोट जो हूबहू 500 रुपये के नोट के जैसे दिखते है कुल 82 नोट (41 हजार) तथा एक मोबाईल फोन मोटोरोला कंपनी बरामद हुआ तथा अभियुक्त मौ० हुसैन उपरोक्त की जामा तलाशी से हूबहू 500 रुपये के नोट के जैसे दिखते है,कुल 78 नोट (34 हजार रुपये) तथा एक मोबाईल फोन सैमसंग बरामद हुआ।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हमने ये नोट हनीफ पुत्र नबी हुसैन निवासी ग्राम रानीनांगल थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद से लिये है।हनीफ 40 हजार रुपये में एक लाख रुपये के नकली नोट देता है।हमने कुछ नकली नोट चला दिये थे और बाकी बचे इन नकली नोटो को चलाने की कोशिश कर रहे थे।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना टाण्डा पर मु0अ0सं0-192/26 धारा-179/180 बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।

निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : निवेश फ्राड़ के  पीड़ितों द्वारा पुलिस अधीक्षक को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 75 हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए गए हैं।पकड़े गए आरोपियों में से एक रामपुर और दूसरा मुरादाबाद का निवासी है।दोनों अभियुक्तों पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।एक अभियुक्त वाहिद पर 23 जबकि दूसरे अभियुक्त मोहम्मद हुसैन पर 5 मुकदमे दर्ज हैं।इनसे एक एंड्रॉयड फोन और कीपैड बरामद हुआ है एक साथी वांछित है उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।पूछताछ में सामने आया है कि यह पश्चिम बंगाल में किसी व्यक्ति के संपर्क में थे उसका मोबाइल नम्बर इनके द्वारा उपलब्ध कराया गया है डिटेल निकाली जा रही है उस अभियुक्त के खिलाफ भी कठोर कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

परमार्थ गुरूकुल के नन्हे नन्हे ऋषिकुमारों ने गुरू शिष्य परम्परा की दिव्यता को किया आत्मसात गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूज्य...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के घनी आबादी वाले मार्गों को कवर करते हुए 2,569 किलोमीटर के मार्ग पर कवच 4.0 का...
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

अश्विनी वैष्णव के अनुसार भारतीय रेलवे ने 2014 से जून 2026 तक 5.56 लाख भर्तियां की गई हैं, जिनमें दक्षिण...
भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

लखनऊ । महिला कांग्रेस ने बुधवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत का यहा हैदरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला