हमीरपुर नाव हादसा : पांच बच्चों समेत छह शव बरामद, सांत्वना देने पहुंचे प्रभारी मंत्री

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर मजरा भौली में बुधवार देर शाम यमुना नदी में हुए नाव हादसे में गुरुवार को मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

गुरुवार शाम एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की संयुक्त टीम ने लापता छठवें बच्चे का शव भी बरामद कर लिया। नाव हादसे का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए थे।

घटनाक्रम के अनुसार शादी समारोह में शामिल होने आए कुछ लोग शाम को तरबूज खाने के लिए नाव से नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान बीच नदी में नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में कुल नौ लोग सवार थे।

8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार ये खबर भी पढ़े : 8 दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन: प्रस्तुतियों से छा गये बाल कलाकार

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोग नदी में डूबने लगे। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना कुरारा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी तथा स्थानीय गोताखोरों की टीम ने लगातार सर्च अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार हादसे में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सीएचसी कुरारा भेजा गया।

वहीं सर्च अभियान के दौरान बृजरानी पत्नी पप्पू निषाद (35), अर्चना पुत्री सर्वेश (14), रानी पुत्री बच्चन (9), आकांक्षा पुत्री रामहित (9), लव्यांश पुत्र पप्पू (5) घाटमपुर कानपुर नगर निवासी गौरे उर्फ आदित्य (12) पुत्र महेश का शव बरामद किया गया।

घटनास्थल का निरीक्षण अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल तथा पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने किया।

अधिकारियों ने राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इधर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा क्षेत्रीय विधायक मनोज प्रजापति भी घटनास्थल पहुंचे।

उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहायता व मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सीओ सदर राजेश कमल ने बताया कि नाव हादसे में आज एक महिला एवं पांच बच्चों के शव सर्च आपरेशन में मिले हैं। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कराय़ी जा रही है।

जलशक्ति राज्य मंत्री पीड़ित परिवारों से मिलेनाव हादसे की सूचना पाकर जलशक्ति राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने घटनास्थल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है।

मंत्री को देख मृतकों के परिजन फफक-फफक कर रोने लगे। प्रभारी मंत्री ने नाव हादसे में छह लोगों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि शासन पीड़ित परिवारों के साथ है।

पीड़ितों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

मिशन शक्ति 5.0 के तहत चंदौली पुलिस की पहल, 50 ग्रामीणों को कराया वाराणसी के प्रमुख धार्मिक स्थलों और आधुनिक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पहाड़ों से पहली बार पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में छलक पड़े ग्रामीणों के जज्बात

पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर बिजली कर्मचारियों एवं अत्यल्प मानदेय...
उत्तर प्रदेश 
पॉवर कॉरपोरेशन पर भ्रामक सूचना भेजने का आरोप, संघर्ष समिति ने जताई नाराज़गी

भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

44 किलोमीटर से अधिक लंबी दोहरीकरण परियोजना से यातायात में भीड़ कम होगी, लाइन की क्षमता बढ़ेगी और गेहूं, मक्का,...
उत्तर प्रदेश 
भारतीय रेलवे ने बिहार में यात्री और माल ढुलाई की क्षमता बढ़ाने के लिए 499 करोड़ रुपये की मानसी-सहरसा दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी दी

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर परमार्थ निकेतन से दी गई शुभकामनाएँ

आध्यात्मिक शक्ति और सामाजिक उत्तरदायित्व साथ-साथ चलें तो समाज में विलक्षण परिवर्तन सम्भव: चिदानन्द सरस्वती
उत्तराखंड 